Site icon 4PILLAR.NEWS

मिलिए दुनिया के सबसे अमीर भिखारी भरत जैन से, जिनकी कुल संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप

Bharat Jain: मिलिए दुनिया के सबसे अमीर भिखारी भरत जैन से

Bharat Jain: मुंबई का भरत जैन दुनिया का सबसे धनी भिखारी है। वह दिन में 10-12 घंटे भीख मांगता है। भरत जैन के मुंबई में दो फ्लैट और दुकानें हैं। फिर भी वह भीख मांगता है।

Bharat Jain: मिलिए दुनिया के सबसे अमीर भिखारी भरत जैन से

भिखारी शब्द सुनते ही अक्सर एक गरीब, घिसे-पिटे कपड़ों और बिखरे बालों वाला चेहरा सामने आता है। हालांकि, इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने भिक्षा मांगने को एक बिजनेस बना लिया है। कहा जाता है कि देश के कई बड़े शहरों में भिक्षा मांगने वालों के गिरोह काम कर रहे हैं। यहां हम आज एक ऐसे भिखारी के बारे में बात करने जा रहे हैं जो हर रोज भीख मांगकर हजारों रुपए की कमाई करता है।

विश्व का सबसे अमीर भिखारी

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई का भरत जैन दुनिया का सबसे धनी भिखारी है। उसको मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते हुए देखा जा सकता है। दरअसल,परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण भरत जैन अपनी प्रारंभिक पढ़ाई नहीं कर पाया था। वह शादीशुदा है। उसके परिवार में एक पत्नी, दो बेटे, एक भाई और पिता शामिल है।

भरत जैन की टोटल नेटवर्थ

भरत जैन ने भीख मांगकर 7 करोड़ 50 लाख की कुल संपत्ति अर्जित की है। वह भीख मांगकर महीने में 60 हजार से 75 हजार रुपए की कमाई करता है। अगर जैन की अन्य संपत्ति के बारे में बात करें तो उसका मुंबई में 1.2 करोड़ रुपए का 2BHK फ्लैट है। वह 1BHK डुप्लेक्स फ्लैट में परिवार के साथ रहता है। ठाणे में उसकी दो दुकानें हैं। जिनका हर महीने 30000 रुपए किराया आता है। वह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल रेलवे स्टेशन (CST) और आजाद मैदान में भीख मांगता है।

दैनिक कमाई

जैन इतना अमीर होने के बाद भी मुंबई की सड़कों पर भीख मांगता है। जहां कई लोग कई घंटे काम करने के बाद महज कुछ सौ रुपए की कमा पाते हैं। जैन प्रति दिन 10-12 घंटे भीख मांगता है और 2000 से 2500 तक कमा लेता है।

भिक्षावृति

जैन अपने परिवार के साथ परेल में 1BHK फ्लैट में रहता है। उसके बच्चों ने कॉवेन्ट स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उसके परिवार के अन्य लोग स्टेशनरी की दूकान चलाते हैं। परिवार वाले जैन भीख न मांगने की सलाह देते रहते हैं लेकिन वह उनकी बात नहीं मानता है और भिक्षावृति का काम जारी रखे हुए है।

Exit mobile version