Site icon 4PILLAR.NEWS

तिहाड़ जेल के बाथरूम में बेहोश होकर गिरे सत्येंद्र जैन,अस्पताल में भर्ती,हालत गंभीर

Satyendar Jain तिहाड़ जेल के बाथरूम में बेहोश होकर गिरे 

Satyendar Jain: दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के बाथरूम में बेहोश होकर गिर गए। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उन्हें पिछले सप्ताह भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था।

Satyendar Jain तिहाड़ जेल के बाथरूम में बेहोश होकर गिरे

आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल के बाथरूम में चोट लगने के कारण उन्हें पश्चिम दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह तिहाड़ जेल के बाथरूम में बेहोश होकर गिर गए थे।

इस घटना के बाद वह  गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिर गए थे और उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी। एक सप्ताह के भीतर उन्हें दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

सुबह बाथरूम में गिर गए थे

सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल की सेल नंबर सात में बंद हैं। आज गुरुवार सुबह छह बजे बाथरूम में गिर गए थे। इस हादसे में वह घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सारे टेस्ट करवाए गए हैं।

जैन जेल की होनी है सर्जरी

बता दें , आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन होना है। इस समस्या की वजह से वह कमर में बेल्ट पहनते हैं। रीढ़ की हड्डी में दर्द के कारण कुछ दिन पहले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था।

सत्येंद्र जैन की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। जेल में बंद सत्येंद्र जैन का 35 किलो वजन कम हो गया है। इससे पहले सत्येंद्र जैन को अवसादग्रस्त पाया गया था। इस बारे में उन्होंने जेल प्रशासन को एक चिट्टी लिखी थी। जिसके बाद उनकी डिप्रेशन की दवा शुरू हुई। अब उन्हें चोट के चलते फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version