तिहाड़ जेल के बाथरूम में बेहोश होकर गिरे सत्येंद्र जैन,अस्पताल में भर्ती,हालत गंभीर

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के बाथरूम में बेहोश होकर गिर गए। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उन्हें पिछले सप्ताह भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था।

आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल के बाथरूम में चोट लगने के कारण उन्हें पश्चिम दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह तिहाड़ जेल के बाथरूम में बेहोश होकर गिर गए थे। इस घटना के बाद वह  गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिर गए थे और उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी। एक सप्ताह के भीतर उन्हें दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल की सेल नंबर सात में बंद हैं। आज गुरुवार सुबह छह बजे बाथरूम में गिर गए थे। इस हादसे में वह घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सारे टेस्ट करवाए गए हैं।

होनी है सर्जरी

बता दें , आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन होना है। इस समस्या की वजह से वह कमर में बेल्ट पहनते हैं। रीढ़ की हड्डी में दर्द के कारण कुछ दिन पहले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था।

सत्येंद्र जैन की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। जेल में बंद सत्येंद्र जैन का 35 किलो वजन कम हो गया है। इससे पहले सत्येंद्र जैन को अवसादग्रस्त पाया गया था। इस बारे में उन्होंने जेल प्रशासन को एक चिट्टी लिखी थी। जिसके बाद उनकी डिप्रेशन की दवा शुरू हुई। अब उन्हें चोट के चलते फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9043 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी