Site icon 4PILLAR

Kanika Ahuja: मिलिए गुजरात जायंट्स की ऑलराउंडर कनिका आहूजा से, 18 बॉल में ठोके 35 रन

Kanika Ahuja:

Kanika Ahuja News : कनिका आहूजा भारतीय महिला क्रिकेट में एक उभरती हुई प्रतिभा हैं। वे गुजरात जायंट्स की ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। कनिका बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से गेंदबाजी करती हैं।

Kanika Ahuja का जन्म, उम्र और परिवार

कनिका आहूजा का जन्म 7 अगस्त 2002 को पंजाब के पटियाला में हुआ। वर्तमान में उनकी उम्र 23 वर्ष है। वे मध्यमवर्गीय पंजाबी परिवार में पली बढ़ी हुईं। उनके पिता सुरिंदर कुमार आहूजा पूर्व क्रिकेटर रहे हैं। उनकी माँ कोमल आहूजा एक गृहिणी हैं। उनके भाई का नाम तुषार आहूजा है। उनकी एक छोटी बहन है। जिसका नाम दिव्य आहूजा है। बचपन में उनके दादाजी उन्हें क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए नजदीकी स्टेडियम ले जाते थे। वे नेशनल लेवल की स्केटर भी थीं लेकिन बाद में उन्होंने क्रिकेट करियर को चुना।

कनिका आहूजा की शिक्षा

Kanika Ahuja ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ऑरबिंदों इंटरनेशनल स्कूल से प्राप्त की। बाद में उन्होंने अमृतसर के हिन्दू कॉलेज से बीए आर्ट्स की डिग्री हासिल की। उन्होंने क्रिकेट की ट्रेनिंग “क्रिकेट हब अकैडमी” पटियाला से ली। कोच कमल संधू ने उन्हें ट्रेंड किया।

कनिका आहूजा का क्रिकेट करियर

कनिका ने 2018 में पंजाब महिला क्रिकेट टीम से घरेलू स्तर पर खेलना शुरू किया। वे अंडर-16 और अंडर-19 पंजाब टीम की कप्तान रह चुकी हैं।

कनिका आहूजा की घरेलू क्रिकेट

2021-22 में उन्होंने सीनियर महिला एकदिवसीय क्रिकेट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ 5/23 का स्कोर बनाया। कनिका ने राजस्थान के खिलाफ 88 गेंद पर 90 रन लिए।

कनिक आहूजा का अंतराष्ट्रीय डेब्यू

Kanika Ahuja ने सितंबर 2023 में मलेशिया के खिलाफ T20I में डेब्यू किया था। उन्होंने एशियन गेम्स 2022 में भारत के लिए खेला। उन्होंने T20I में 2 मैच खेले और 1 रन लिया। T20I में उनके नाम कोई विकेट नहीं है।

Kanika Ahuja का WPL करियर 

2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 35 लाख में खरीदा था। उन्होंने 7 मैचों में 98 रन बनाए और 2 विकेट लिए। वह यूपी वारियर्स के खिलाफ 30 गेंद पर 48 रन और 2 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ़ द मैच बनीं।

WPL 2026 में Kanika Ahuja ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 गेंद पर 35 रन की तूफानी पारी खेली। वर्तमान में वे GG के लिए खेल रही हैं और टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

कनिका आहूजा की नेट वर्थ 

कनिका आहूजा की टोटल नेट वर्थ के बारे में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन उन्होंने WPL से 65 लाख की कमाई की है। जिसमे RCB से 35 और GG से 30 लाख अनुबंध फीस शामिल है। इसके आलावा उन्होंने घरेलू और अंतराष्ट्रीय मैचों से भी कमाई की है। क्रिकेटर के रूप में उनकी नेट वर्थ 1 करोड़ के करीब मानी जाती है।

कनिका आहूजा की शादी और पर्सनल लाइफ 

Kanika Ahuja अभी अविवाहित हैं। वे अपना पूरा फोकस क्रिकेट पर दे रही हैं। उनके पब्लिक रिलेशनशिप और शादी की कोई खबर नहीं है। कनिका आहूजा भारतीय महिला क्रिकेट की भविष्य की उज्ज्वल सितारों में से एक हैं। उनका प्रदर्शन लगातार सुधर रहा है। Gujarat Giants में उनका योगदान टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। कनिका आहूजा के इंस्टाग्राम हैंडल पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

Exit mobile version