Site icon 4PILLAR

World’s Tallest man: मिलिए दुनिया के सबसे लंबे आदमी सुल्तान कोसेन और विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति अम्गे से, गिनीज बुक में दर्ज है नाम

World's Tallest man and smallest woman

World’s Tallest man: सुल्तान कोसेन तुर्किश किसान हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार Sultan Kosen दुनिया के सबसे लंबे जीवित इंसान हैं। उनकी हाइट 215 सेंटी मीटर यानि 2.51 मीटर है। जबकि ज्योति अम्गे कद में विश्व की सबसे छोटी महिला हैं। 30 वर्षीय ज्योति अम्गे की लंबाई 63 सेंटी मीटर है।

World’s tallest man Sultan Kosen

विश्व के सबसे लंबे जीवित इंसान सुल्तान कोसेन और ज्योति अम्गे छह साल बाद फिर एक दूसरे से मिले। सुल्तान और ज्योति अमेरिका के कैलिफोर्निया में मिले। इससे पहले दोनों साल 2018 में मिस्र में मिले थे।

गिनीज बुक में दर्ज है नाम

41 वर्षीय सुल्तान कोसेन का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। उनकी लंबाई 2.51 मीटर है। सुल्तान पेशे से किसान हैं। वह जहां भी जाते हैं, उन्हें देखने के लिए लोगों को अपना सर उठाना पड़ता है।

कैलिफोर्निया में नाश्ता किया

दुनिया के सबसे लंबे सुल्तान कोसेन और छोटी ज्योति अम्गे ने सोमवार को कैलिफ़ोर्निया में एक साथ नाश्ता किया। इससे पहले दोनों मिस्र में एक फोटो शूट के लिए पहली बार मिले थे। इसके छह साल बाद वे फिर से एक साथ आए।

कोसेन की लंबाई

41 वर्षीय कोसेन, जिनके नाम 8 फीट 2 इंच लंबे सबसे लंबे जीवित पुरुष का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जबकि 30 वर्षीय ज्योति आम्गे विश्व की सबसे छोटी महिला हैं। जो कि केवल 2 फीट 0.7 इंच की सबसे छोटी जीवित महिला हैं।

ये हैं विश्व के लंबे और छोटे जीवित इंसान, सुल्तान और ज्योति

2009 में सुल्तान कोसेन आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे लंबे आदमी बन गए और उस समय 20 वर्षों में 8 फीट से अधिक लंबे व्यक्ति थे। कोसेन दस वर्ष तक की उम्र तक नॉर्मल थे। उसके बाद उनकी लंबाई बढ़ने लगी थी।

सुल्तान की पत्नी का नाम

सुल्तान ने 2023 में मर्व डीबो से शादी की थी। उनके जूते का साइज 22 है। ज्योति अम्गे का  नाम लिम्का बुक और गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

विश्व की सबसे छोटी महिला

वहीं, ज्योति आम्गे दुनिया की सबसे छोटी महिला हैं। नागपुर की रहने वाली ज्योति अम्गे का नाम 16 नवंबर 2011 को गिनीज बुक में दर्ज किया गया था। गत वर्ष योग दिवस के अवसर पर ज्योति आम्गे की कई तस्वीरें वायरल हुई थी।

16 दिसंबर 1993 को नागपुर में जन्मी ज्योति अम्गे विश्व भर में भर्मण करती रहती हैं। वह जहां भी जाती हैं, लोग उन्हें सर झुका कर देखते हैं। ज्योति की खास बात ये है कि वो हमेशा मुस्कुराती रहती हैं।

Exit mobile version