Mika Singh bought private island
Mika Singh island: सिंगर मीका सिंह ने एक प्राइवेट आइलैंड खरीदा है और ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय सिंगर है। इसके साथ ही उन्होंने 7 बोट्स और 10 घोड़े भी खरीदे है।
बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर मीका सिंह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते है। हाल ही में ‘स्वयंवर: मिक्का दी वोट्टी’ के बाद वे एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। दरअसल एक तरफ जहां अन्य सेलिब्रिटीज महंगी गाड़ी, बंगले आदि खरीदते है, वहीं मीका सिंह ने एक प्राइवेट आइलैंड खरीदा है और ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय सिंगर बन गए है।
सिंगर ने एक वीडियो साझा करते हुए अपने आइलैंड की झलक दिखाई है। इस वीडियो में Mika Singh एक लेक में बोट चलाते हुए नजर आ रहे है। इस बोट पर MS यानि Mika Sing भी लिखा हुआ है। इस आइलैंड के साथ उन्होंने 7 बोट्स और 10 घोड़े भी खरीदे हैं। मीका सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
मीका सिंह ने दोस्त को गिफ्ट में दी लग्जरी मर्सीडीज कार, फैंस कर रहे तारीफ
मीका सिंह ने जो वीडियो री शेयर किया है उसके कैप्शन में लिखा है- ‘पॉप सिंगर मीका सिंह अपने लिटिल पैराडाइस में शानदार समय व्यतीत करते हुए। 7 बोट्स, 10 घोड़े और एक लेक के साथ अपना खुद का प्राइवेट आइलैंड खरीदने वाले पहले भारतीय सिंगर। इसलिए आपको रियल किंग कहा जाता है।’
बता दे कि मीका सिंह ने केवल 8 साल की उम्र से ही गाना सीखना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने कंई संगीत वाद्ययंत्र जैसे तबला, हारमोनियम और गिटार बजाना सीखा। फिल्मों में गाने से पहले मीका सिंह कीर्तन में गाया करते थे लेकिन साल 1998 में आए उनके गाने ‘सावन में लग गई आग’ ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई।
Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei