Video: जब बिन बुलाई शादी में जाकर सिंगर मीका सिंह गाने लगे गाना, देखिए कैसा था लोगो का रिएक्शन 

सिंगर मीका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में मीका सिंह और राहुल वैद्य बिन बुलाए ऐसे ही किसी भी शादी में चले जाते हैं। मीका तो वहां गाना भी गाते हैं।

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह अपने गानों की वजह फैंस के बीच छाए रहते हैं। इसके अलावा फैंस को उनका मस्ती भरा अंदाज भी काफी पसंद आता है। हाल ही में मीका ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मीका सिंह ऐसे ही किसी भी शादी में पहुंचकर गाना गाने लग जाते हैं। सोशल मीडिया पर मीका के फैंस को उनका ये मस्ती-मजाक वाला अंदाज खूब पसंद आ रहा है। लोग उनकी इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रियां दे रहें हैं।

मीका को देख चौंक गए मेहमान

हाल ही में मीका सिंह ने के वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी की शादी चल रही है। मीका सिंह ऐसे ही किसी की शादी में बिन बुलाए पहुंच जाते हैं। इसके बाद मीका स्टेज पर जाकर दूल्हा-दुल्हन को शादी की शुभकामनाएं देते हैं और उसके बाद अपना गाना ‘सावन में लग गई आग’ गाने लग जाते हैं। मीका सिंह को शादी में गाना गाते देख सभी मेहमानो के होश उड़ जाते हैं। इसके बाद लोग उनसे मिलने स्टेज तक आते हैं और उनके साथ फोटोज क्लिक करते हैं।

गाना गाने के बाद मीका कहते हैं कि मैं ऐसे ही आ गया हूँ, अनइनवाईटेड। इसके बाद मीका अपने पास खड़ी लड़की को देखकर कहते हैं कि दरअसल मैंने इस लड़की को देखा। मैं इसे ‘सा रे गा मा पा’ पर मिला था सोचा इन्हे हाए बोल दूँ। इस वीडियो में उनके साथ सिंगर राहुल वैद्य भी वहां मौजूद होते हैं।

फैंस को पसंद आया वीडियो

मीका सिंह का ये वीडियो देख लोग खूब प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘जब मैं शादी करुँगी तब भी आप ऐसा ही करना। दूसरे ने लिखा, ‘बल्ले भाईजी क्या बात है। एक अन्य ने लिखा, ‘लव मीका पाजी’ फैंस इस तरहं के कमेंट कर मीका सिंह के इस वीडियो पर प्यार बरसा रहें हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8972 posts and counting. See all posts by 4pillar

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री