Minissha Lamba, birth family age, career

Minissha Lamba: अभिनेत्री मिनिषा लांबा का विस्तृत परिचय

Minissha Lamba एक अभिनेत्री मॉडल और पोकर प्लेयर हैं। मिनिषा लांबा हिंदी, इंग्लिश और पंजाबी फिल्मों में काम करती हैं। नीचे मिनिषा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

Minissha Lamba का जन्म और परिवार

मिनिषा लांबा का जन्म 18 जनवरी 1985 को नई दिल्ली में हुआ था। वे पंजाबी परिवार से हैं। उनके पिता केवल सिंह लांबा एक बिजनेमैन हैं। उनकी माँ का नाम मंजू लांबा है। मिनिषा के भाई का नाम करणवीर लांबा है। वे हिंदी,पंजाबी, अंग्रेजी और फ्रेंच भाषाओँ में धाराप्रवाह हैं।

Minissha Lamba की उम्र

अभिनेत्री/मॉडल मिनिषा लांबा की वर्तमान में उम्र 41 वर्ष है।

Minissha Lamba की शिक्षा

मिनिषा लांबा ने चेन्नई के चेट्टिनाड विद्या आश्रम स्कूल में एक वर्ष की पढ़ाई की फिर उन्होंने श्रीनगर के आर्मी स्कूल से पढ़ाई की। उन्होंने दिल्ली विश्वविधायलय के मिरांडा हाउस से अंग्रेजी ऑनर्स में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। शुरुआत में वे पत्रकार बनना चाहती थीं।

Minissha Lamba का करियर

Minissha Lamba, birth family age, careerदिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान मिनिषा लांबा ने मॉडलिंग शुरू की। उन्होंने एलजी , कैडबरी, हाजमोला, एयरटेल और सनसिल्क जैसे ब्रांडों के विज्ञापनों में काम किया। उन्होंने हिमेश रेशमिया के एल्बम ” आप का सुरूर” के गाने ” तेरा सुरूर” में काम किया।

Minissha Lamba का बॉलीवुड डेब्यू

मिनिषा लांबा ने 2005 में शुजीत सरकार की फिल्म ” यहां” से बॉलीवुड में डेब्यू किया। जिसमें उनके अभिनय को दर्शकों और क्रिटिक्स ने सराहा। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में रोल किए। वे 2014 में कलर्स टीवी के शो “बिग बॉस 8” में बतौर प्रतियोगी शामिल हुईं । वे एक पेशेवर पोकर प्लेयर भी हैं। उनको आखिरी बार अमेज़न मिनी टीवी सीरीज “बद्तमीज दिल” में देखा गया।

मिनिषा लांबा की फ़िल्में

मिनिषा लांबा की प्रमुख फिल्मों की तालिका नीचे दी गई है।

  • 2005 : यहां , डेब्यू फिल्म
  • 2006 कॉर्पोरेट
  • 2006 :रॉकी : द रेबेल
  • 2006 : एंथनी कौन है
  • 2007 : हनीमून प्रा  ली.
  • 2007 : दस कहानियां
  • 2008 : बचना ए हसीनों
  • 2008 : किडनैप
  • 2008 : शौर्य
  • 2008 : अनामिका
  • 2010 : वेल डन अब्बा
  • 2011 : भेजा फ्राई
  • 2011 : हम तुम शबाना
  • 2012 : जोकर
  • 2013 : जिला गाजियाबाद
  • 2013 : हीर एंड हीरो
  • 2013 : ब्लैक करेंसी
  • 2014 : डबल टी स्टाल
  • 2017 : भूमि

मिनिषा लांबा के प्रमुक टीवी शो

  • 2008 : छूना है आसमान
  • 2014 : बिग बॉस 8
  • 2016 :कॉमेडी नाइट्स बचाओ
  • 2018 : तेनालीराम
  • 2018 : इंटरनेट वाला लव
  • 2023 : बद्तमीज दिल

मिनिषा लांबा की शादी

मिनिषा लांबा ने 6 जुलाई 2015 को रेस्त्रां मालिक रेयान थाम से शादी की थी। उनके पति अभिनेत्री पूजा बेदी के चचेरे भाई हैं। दोनों का 2020 में तलाक हो गया। इसके बाद 2021 में उन्होंने अपने रिश्ते को बिजनेमैन आकाश मलिक संग सार्वजनिक किया।

मिनिषा लांबा की नेट वर्थ

मिनिषा लांबा की नेट वर्थ के बारे में जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। लेकिन एक अभिनेत्री होने के नाते उनकी नेट वर्थ 5 करोड़ या इससे अधिक हो सकती है।

मिनिषा लांबा की हाइट

अभिनेत्री मिनिषा लांबा की ऊंचाई 5 फीट 2 इंच है। उनका वजन 55 किलोग्राम के करीब है। वे कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top