Site icon 4PILLAR

Mirabai Chanu ने Asian Games 2026 में रचा इतिहास, भारत ने 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता

Mirabai Chanu made history at the 2026 Asian Games

Mirabai Chanu made history at the 2026 Asian Games: भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।

Mirabai Chanu का Asian Games 2026 में शानदार प्रदर्शन

मीराबाई चानू लंबे समय से भारतीय वेटलिफ्टिंग की सबसे बड़ी खिलाड़ियों में गिनी जाती रही हैं और उन्होंने ओलंपिक व वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया है, लेकिन एशियन गेम्स का पदक अब तक उनसे दूर था। इस सिल्वर मेडल के साथ अब उनके करियर के बड़े अंतरराष्ट्रीय पदकों का संग्रह लगभग पूरा हो चुका है। बता दें कि ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद से ही उन्हें एशियन गेम्स पदक का इंतजार था।

Mirabai Chanu को सिल्वर, गोल्ड मेडल किसे मिला ?

गोल्ड मेडल जीतने वाली नार्थ कोरिया की खिलाड़ी री सोग-गम, मीराबाई से काफी आगे रहीं, जिसके चलते चानू को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। फिर भी उनका यह प्रदर्शन भारतीय वेटलिफ्टिंग के लिए एक नई शुरुआत माना जा रहा है।

Karnam Malleswari के 28 साल बाद Mirabai Chanu ने जीता मेडल

करीब तीन दशक बाद आया यह पदक सिर्फ मीराबाई चानू की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे भारतीय वेटलिफ्टिंग दल के लिए प्रेरणा है। कर्णम मल्लेश्वरी के बाद अब मीराबाई चानू का नाम भी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। यह जीत आने वाली युवा भारतीय खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित करेगी।

Exit mobile version