Site icon www.4Pillar.news

भांजी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली,5 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बदमाश इतने बेखौफ हो गए हैं कि किसी को भी गोली मार देना उनके लिए आम बात हो गई है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है ,जहां एक पत्रकार को सिर्फ इसलिए गोली मार दी कि उसने अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ करने वाले बदमाशों की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पत्रकार विकम्र जोशी की भांजी को बदमाशों द्वारा लगातार छेड़ा जा रहा था। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस थाने में 16 जुलाई को दर्ज करवाई थी। अपने खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज होने से नाराज बदमाशों ने विक्रम जोशी को सोमवार की रात को विक्रम जोशी को सर में गोली मार दी। सर में गोली लगने के कारण विक्रम की हालत गंभीर है। उनका इलाज यशोदा अस्पताल में चल रहा है।

पत्रकार के परिवार वालों का कहना है कि अगर समय पर पुलिस ने कार्रवाई की होती तो विक्रम की ये हालत ने होती।

गाज़ियाबाद के दैनिक जनसभा टुडे के पत्रकार विक्रम जोशी पर गोली चलाने के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने एक वीडियो जारी कर पांचों आरोपियों के पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि श्री अनिकेत जोशी पत्रकार विक्रम जोशी के भाई ने अवगत कराया कि कल जब ये अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। वहां पर हमलवारों ने उनके (विक्रम जोशी ) के ऊपर अटैक किया। और उनको गोली मार कर घायल कर दिया है। विक्रम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिले सबूतों के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम मोहित दलबीर आकाश रवि और साकिर हैं। इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Exit mobile version