Site icon 4PILLAR

Monalisa Bhosale ने निर्देशक Sanoj Mishra पर लगाए गंभीर आरोप, POSCO Act के तहत केस की तैयारी

Monalisa Bhosale allegations against Sanoj Mishra

Monalisa Bhosale allegations against Sanoj Mishra: मोनालिसा भोसले ने कोच्चि में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निर्देशक सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया की फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने The Dairy Of Manipur फिल्म की शूटिंग के दौरान बार बार छेड़छाड़ की, अनचाहे शारीरिक संपर्क बनाया और अनुचित स्पर्श किया।

मोनालिसा ने परिवार को बताई थी मिश्रा की करतूतें

मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्होंने डायरेक्टर सनोज मिश्रा की करतूतों के बारे में अपने परिवार को बताया था। लेकिन परिवार ने इसे नजरअंदाज कर दिया और कहा कि “ये उनकी पहली फिल्म है और पैसे के लिए सहना पड़ेगा।” मिश्रा ने कहा कि वो मुझे जीने नहीं देंगे। अभी उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। लेकिन वकीलों की सलाह ले रही हैं और POSCO Act के तहत केस करने की तैयारी कर रही हैं।

Monalisa Bhosale का पूरा मामला क्या ?

मोनालिसा भोसले 2025 में प्रयागराज के महाकुंभ मेले में माला और रुद्राक्ष बेचते हुई वायरल हो गई थीं। उनकी एंबर आंखों वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसके बाद उन्हें डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म “द डायरी ऑफ़ मणिपुर” में काम करने का ऑफर दिया। फिल्म की शूटिंग शुरू हुई।

Monalisa Bhosale की शादी का विवाद

मार्च 2026 में मोनालिसा ने केरल के त्रिवंतपुरम में अभिनेता फरमान खान से शादी कर ली। उन्होंने परिवार के विरोध से बचने के लिए पुलिस की सुरक्षा में शादी की। सनोज मिश्रा ने इस शादी को लव जिहाद बताया। उन्होंने मोनालिसा की उम्र की जांच की मांग की। वे मोनालिसा के परिवार से मिले और मुख्यमंत्री से बात करने की बात कही। मोनालिसा को आरोप है कि मिश्रा इस विवाद को अपनी करतूतों से ध्यान हटाने के लिए हवा दे रहा है।

Sanoj Mishra पर पहले भी लग चुके हैं ऐसे आरोप

इससे पहले मार्च 2025 में दिल्ली पुलिस ने सनोज मिश्रा को एक अलग रेप केस में गिरफ्तार किया था। एक 28 वर्षीय अभिनेत्री ने मिश्रा के खिलाफ पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की ने आरोप लगाया था कि सनोज मिश्रा ने 4 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हुए बार बार रेप किया, गर्भपात करवाया और शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल किया। दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी जमानत खारिज कर दी थी।

मोनालिसा कहां है ?

मोनालिसा और उनके पति फरमान खान फिलहाल केरल में हैं। मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके न्याय और सुरक्षा की अपील की है। अभी तक मिश्रा की तरफ से नए आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सार्वजनिक रूप से नहीं आई है।

Exit mobile version