MP Groom Death: मध्य प्रदेश में एक दूल्हे की उसकी शादी वाले दिन ही हार्ट अटैक से मौत हो गई। दरअसल ये दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर मंडप तक जा रहा था कि तभी अचानक उसकी सांसे थम गई।
मध्य प्रदेश के श्योपुर से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रह है। दरअसल यहां एक दूल्हे की उसकी शादी के दिन ही (MP Groom Death) मौत हो गई। इस घटना से शादी वाले घर में अचानक मातम पसर गया और परिजनों व दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
दूल्हे की आया हार्ट अटैक (MP Groom Death)
दरअसल MP के श्योपुर जिले में एक शादी का प्रोग्राम चल रहा था। दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर बैंड-बाजे के साथ पूरी बारात लेकर शादी के लिए पहुंचा था। वहीं दुल्हन और उनके परिवार वाले भी दूल्हे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इससे पहले कि शादी संपन्न हो पाती दूल्हे की अचनाक मौत हो गई।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। दरअसल प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दूल्हा तोरण छूने के बाद घोड़ी पर बैठकर स्टेज की तरफ जा रहा था। वहीं जैसे ही बारात आगे बढ़ रही थी कि दूल्हा एकदम बेहोश होकर नीचे गिरने लगा। तभी वहां मौजूद लोगों ने उसे संभाला और तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गए। हालाँकि हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने दूल्हे को मृत घोषित कर दिया।
यहाँ देखिए घटना का वीडियो
इस बेहद शॉकिंग घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। आप ये वीडियो यहां देख सकते है-
Be First to Comment