Site icon www.4Pillar.news

एम एस धोनी ने दोबारा सीएसके की कप्तानी संभालते ही तोड़ा राहुल द्रविड़ का अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने

एम एस धोनी ने दोबारा सीएसके की कप्तानी संभालते ही तोड़ा राहुल द्रविड़ का अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने

IPL 2022 में हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में बतौर कप्तान मैदान पर उतरते ही एमएस धोनी ने राहुल द्रविड़ का एक अनोखा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। महेंद्र सिंह धोनी टी20 क्रिकेट में किसी भी टीम की कप्तानी करने वाले सबसे ज्यादा उम्र के भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।

एम एस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग में एंट्री हुई है। धोनी ने आईपीएल सीजन के शुरू होने से पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी और रविंद्र जडेजा को टीम की कमान सौंप दी थी।

धोनी का जलवा बरकरार

हालांकि जडेजा कप्तानी का दबाव नहीं झेल पाए उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स टीम को आठ में से छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन एम एस धोनी ने एक बार फिर सीएसके की बागडोर अपने हाथों में ले ली है। धोनी के कप्तान बनते ही चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत की रफ्तार पकड़ ली और सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रनों से हराकर सीजन की अपनी तीसरी जीत हासिल की है।

रविवार के दिन हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बतौर कप्तान मैदान पर उतरे एमएस धोनी ने राहुल द्रविड़ का अनोखा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। महेंद्र सिंह धोनी अब t20 क्रिकेट में किसी भी टीम की कप्तानी करने वाले सबसे ज्यादा उम्र के भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।

सबसे उम्रदराज कप्तान

माही ने 40 साल 298 दिन की उम्र में एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की कमान अपने हाथों में ली। धोनी से पहले यह रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम था। उन्होंने 40 साल 268 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की थी। इसी श्रृंखला में अन्य भारतीयों में सुनील जोशी 40 साल 35 दिन, अनिल कुंबले 39 साल 342 दिन और सौरव गांगुली 39 साल और 316 दिन शामिल है।

Exit mobile version