Site icon www.4Pillar.news

एम एस धोनी ने पत्नी साक्षी संग दोस्त की शादी में किया धमाकेदार डांस

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में साक्षी और माही 'मम्मी नू पसंद है' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में साक्षी और माही ‘मम्मी नू पसंद है’ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहते हैं। लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी बहुत एक्टिव रहती है। हाल ही में साक्षी धोनी की दोस्त की शादी हुई है। जहां धोनी अलग ही अंदाज में नजर आए। लोगों को उनका स्टाइलिश लुक बहुत पसंद आया । वही माही ने पत्नी के साथ भी डांस भी किया है। महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी संग ‘मम्मी नू पसंद है’ गाने पर शानदार अंदाज में डांस किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी रावत के साथ 4 जुलाई 2010 को एक निजी समारोह में शादी की थी। जिसमें उनके परिवार सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। उनकी एक बेटी भी है। जिसका नाम जीवा धोनी है। जीवा धोनी का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था।

बता दें, एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को क्रिकेट से सन्यांस लेने की घोषणा की थी । उनके क्रिकेट से सन्यांस लेने पर फैंस बहुत नाखुश हुए थे ।

Exit mobile version