MS Dhoni ने पत्नी साक्षी संग दोस्त की शादी में किया डांस

एमएस धोनी ने पत्नी साक्षी संग दोस्त की शादी में किया धमाकेदार डांस

MS Dhoni Dance: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में साक्षी और माही ‘मम्मी नू पसंद है’ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

MS Dhoni की पत्नी 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)  सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहते हैं। लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी बहुत एक्टिव रहती है।

MS Dhoni का वीडियो 

हाल ही में साक्षी धोनी की दोस्त की शादी हुई है। जहां धोनी अलग ही अंदाज में नजर आए। लोगों को उनका स्टाइलिश लुक बहुत पसंद आया । वही माही ने पत्नी के साथ भी डांस भी किया है। महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी संग ‘मम्मी नू पसंद है’ गाने पर शानदार अंदाज में डांस किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/msdfansofficial/status/1361487213301702661

बता दें महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी रावत के साथ 4 जुलाई 2010 को एक निजी समारोह में शादी की थी। जिसमें उनके परिवार सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। उनकी एक बेटी भी है। जिसका नाम जीवा धोनी है। जीवा धोनी का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था।

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का कपिल देव और एमएस धोनी पर फूटा गुस्सा, बेटे के करियर को तबाह करने का ठहराया जिम्मेदार

बता दें, एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को क्रिकेट से सन्यांस लेने की घोषणा की थी । उनके क्रिकेट से सन्यांस लेने पर फैंस बहुत नाखुश हुए थे ।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top