Site icon 4PILLAR

MS Dhoni fined: रांची पुलिस ने होली के दिन काटा एमएस धोनी का चालान, लगाया जुर्माना

MS Dhoni fined by Ranchi police

MS Dhoni fined by Ranchi police: होली के दिन रांची पुलिस ने पूर्व टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी की कार का 1000 रुपए का चालान काटा है। कैप्टन कूल ऑटोमैटिक ट्रैफिक सिस्टम द्वारा ओवरस्पीडिंग करते हुए पकड़े गए।

MS Dhoni के चालान के बारे में डिटेल

रांची के कांके इलाके में एमएस धोनी की ब्लैक मर्सिडीज कार की स्पीड निर्धरित सीमा से अधिक थी। रिपोर्ट के अनुसार, कार की स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटा था। उनका मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 183 के तहत ई-चालान हुआ। धोनी पर 1000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। धोनी का चालान 3 मार्च को होली के मौके पर जारी हुआ।

Dhoni को ट्रैफिक पुलिस ने नहीं दी छूट

रांची की ट्रैफिक पुलिस ने महेंद्र सिंह धोनी को कोई छूट नहीं दी है। यातायात पुलिस ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर फैंस Dhoni का मजाक उड़ा रहे हैं। यूजर्स कह रहे हैं कि कैप्टन कूल की स्पीड आईपीएल फिनिशिंग से कम थी। कुछ यूजर कह रहे हैं कि टी20 स्ट्राइक रेट से भी कम स्पीड थी।

Dhoni के बारे में लेटेस्ट न्यूज़

Dhoni को नोटिस

इससे पहले पिछले हफ्ते झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने धोनी को रिहायशी प्लाट के मिसयूज के लिए नोटिस भेजा था। अब उनका ट्रैफिक चालान हो गया।

Exit mobile version