MS Dhoni fined by Ranchi police

MS Dhoni fined: रांची पुलिस ने होली के दिन काटा एमएस धोनी का चालान, लगाया जुर्माना

MS Dhoni fined by Ranchi police: होली के दिन रांची पुलिस ने पूर्व टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी की कार का 1000 रुपए का चालान काटा है। कैप्टन कूल ऑटोमैटिक ट्रैफिक सिस्टम द्वारा ओवरस्पीडिंग करते हुए पकड़े गए।

MS Dhoni के चालान के बारे में डिटेल

रांची के कांके इलाके में एमएस धोनी की ब्लैक मर्सिडीज कार की स्पीड निर्धरित सीमा से अधिक थी। रिपोर्ट के अनुसार, कार की स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटा था। उनका मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 183 के तहत ई-चालान हुआ। धोनी पर 1000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। धोनी का चालान 3 मार्च को होली के मौके पर जारी हुआ।

Dhoni को ट्रैफिक पुलिस ने नहीं दी छूट

रांची की ट्रैफिक पुलिस ने महेंद्र सिंह धोनी को कोई छूट नहीं दी है। यातायात पुलिस ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर फैंस Dhoni का मजाक उड़ा रहे हैं। यूजर्स कह रहे हैं कि कैप्टन कूल की स्पीड आईपीएल फिनिशिंग से कम थी। कुछ यूजर कह रहे हैं कि टी20 स्ट्राइक रेट से भी कम स्पीड थी।

Dhoni के बारे में लेटेस्ट न्यूज़

  • IPL 2026 में एमएस धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलेंगे। इस बारे में CSK के CEO कासी विश्वनाथ कन्फर्म किया है। वे प्रैक्टिस में नेट्स में बेटिंग कर रहे हैं। वे लगभग 44 की उम्र में सभी मैच खेलेंगे।
  • आईपीएल 2026 मार्च 28 से शुरू होने वाला है। जिसमें धोनी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलेंगे।
  • धोनी ने हाल ही में CSK कैंप ज्वाइन कर लिया है। वे नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं।
  • इससे पहले धोनी ने रांची में भी अपनी प्रैक्टिस जारी रखी।
  • फैंस में धोनी का क्रेज अब भी बरकरार है। चेन्नई में उनकी जर्सी टॉप सेलर है। वे अपनी बाइक्स, कार और डॉग्स के साथ अपने गृहनगर रांची में समय बिताते हैं।
Dhoni को नोटिस

MS Dhoni fined by Ranchi policeइससे पहले पिछले हफ्ते झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने धोनी को रिहायशी प्लाट के मिसयूज के लिए नोटिस भेजा था। अब उनका ट्रैफिक चालान हो गया।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top