एमएस धोनी हुए 40 के, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली सहित फैंस ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 40 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एम एस धोनी के जन्मदिन पर खेल जगत से लेकर बॉलीवुड और उनके फैंस माही को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। उनके पिता का नाम पान सिंह और माताजी का नाम देवकी देवी है। पदम भूषण , पदम श्री और राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना चालीसवां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। माही  के जन्मदिन पर उनके वर्तमान तथा पूर्व साथियों ने उनको अपने अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक फोटो शेयर करते हुए माही को जन्मदिन की बधाई दी है। फोटो में सचिन तेंदुलकर और धोनी एक दूसरे के गले हुए लगे हुए दिखाई दे रहे हैं।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर दी बधाई 

सचिन तेंदुलकर ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा,” एक सहयोगी, कप्तान और दोस्त। जन्मदिन मुबारक हो माहीं। आपको खुशी और अच्छे स्वास्थ्य से भरे एक शानदार वर्ष की शुभकामनाएं।

भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली ने माही को जन्मदिन के मौके पर याद किया है। फैंस भी दिग्गज विकेटकीपर और पूर्व कप्तान के जन्मदिन के मौके पर गजब का उत्साह दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साफ देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। जिससे इस इस बात का पता चलता है कि महेंद्र सिंह धोनी भले ही  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं । लेकिन आज भी वह उतने ही लोकप्रिय हैं। जितने वह क्रिकेट के दिनों में हुआ करते थे।

कप्तान विराट कोहली ने दी शुभकामनाएं

https://twitter.com/imVkohli/status/1412645009183047681

विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान संबोधित करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। कोहली ने लिखा,” हैप्पी बर्थडे कैप्टन स्किप ।”  कोहली ने माही की फोटो भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर की है।

सचिन तेंदुलकर विराट कोहली के अलावा टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। सहवाग ने धोनी को बधाई देते हुए लिखा, महेंद्र मतलब आकाश के भगवान। निश्चित रूप से अपने बड़े प्रहार से आसमान को प्रसन्न किया। जब उन्होंने दृश्य पर धमाका किया फिर पृथ्वी पर इतने सारे लोगों का प्यार अर्जित करके पृथ्वी को भी प्रसन्न कर दिया। एक बार पीढ़ी के खिलाड़ी । हैप्पी बर्थडे एमएस धोनी। इन सबके अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, दिनेश कार्तिक , मोहम्मद कैफ  ,राहुल शर्मा सहित फैंस ने भी एमएस  धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है ।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8972 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “एमएस धोनी हुए 40 के, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली सहित फैंस ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री