Site icon www.4Pillar.news

मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, जानिए अडानी का हाल

रिलायंस जियो समूह प्रमुख मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे धनी शख्स बन गया हैं। वहीँ,अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी की रैंकिंग लगातार फिसल रही है। 

रिलायंस जियो समूह प्रमुख मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे धनी शख्स बन गया हैं। वहीँ,अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी की रैंकिंग लगातार फिसल रही है।

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बनने का खिताब हासिल कर लिया है। फोर्ब्स की बिलिनेयर्स लिस्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी एशिया के 9 वे सबसे धनवान व्यक्ति बन गए हैं।

कितनी है कुल संपत्ति ?

विश्व के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट में रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी 83.4 अरब डॉलर की कुल नेट वर्थ के साथ 9 वे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस तरह मुकेश अंबानी ने एक बार फिर टॉप 10 की सूचि में जगह बना ली है। इस सूचि में बर्नार्ड अर्नोल्ट 211 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं।

पिछले साल मुकेश अंबानी फोर्ब्स की बिलेनियर लिस्ट में 10 वे स्थान  पर थे। उस समय उनकी कुल संपत्ति 90.7 अरब डॉलर थी। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी स्टीव बामर, लैरी पेज, मार्क जुकरबर्ग और माइकल डेल से भी आगे चल रहे हैं।

गौतम अडानी की स्थिति

कुछ ही महीने पहले विश्व के दूसरे सबसे अमीर शख्स का ताज पहन चुके गौतम अडानी अब फोर्ब्स की लिस्ट में 24 वे स्थान पर हैं। अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी की संपत्ति में भारी गिरावट आई है। 24 जनवरी 2023 को गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे धनी शख्स थे। उस दिन उनकी कुल संपत्ति 126 अरब डॉलर आंकी गई थी। हिंडनबर्ग के खुलासे के बाद लगातार गौतम अडानी की संपत्ति में गिरावट आती जा रही है। अडानी कुल संपत्ति 47.2 बिलियन डॉलर रह गई है। अडानी इस समय एशिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 24 वे स्थान पर हैं।

Exit mobile version