मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया

Mumbai Indians beat Rajasthan: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट झटके। सूर्यकुमार यादव ने 79 रन की नाबाद पारी खेली।

Mumbai Indians beat Rajasthan: MI vs RR

इंडियन प्रीमियर लीग के 20वे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से करारी हार दी है। मंगलवार शाम को मुंबई ने आईपीएल सीजन में चौथी जीत दर्ज की है। एमआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स टीम 18.1 ओवर में 136 रन बनाकर आल आउट हो गई।

बुमराह की शानदार गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीँ सूर्यकुमार यादव ने 79  रनों की नाबाद पारी खेली।

टॉस जीत कर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने क्विंटन डिकॉक के साथ शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। क्विंटन डिकॉक ने 15 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की बदौलत 23 रन बनाए। उन्हें कार्तिक त्यागी ने आउट किया।

आरआर के लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल ने दो गेंदों पर लगातार दो विकेट लिए। उन्होंने पहले कप्तान रोहित को 35 रन पर आउट किया उसके बाद ईशान किशन को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। इस तरह एमआई के 3 विकेट उड़ गए। ऐसे में सूर्यकुमार यादव ने एक छोर को संभाले रखा। सूर्य ने 47 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्के जड़े। सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 79 रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन शून्य पर आउट हो गए। उसके बाद स्टीव स्मिथ छह रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद जोस बटलर ने 44 गेंदों पर 70 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर ने 11 गेंदों पर 24 रन बनाए। लेकिन दोनों राजस्थान को जीत के करीब नहीं पहुंचा पाए। 19 वे ओवर की पहली गेंद पर पूरी टीम 136 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया।

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version