Site icon 4PILLAR NEWS

Mahadev Betting App Case: मुंबई पुलिस ने एक्टर साहिल खान को किया अरेस्ट

Mahadev Betting App Case: मुंबई पुलिस ने एक्टर साहिल को किया अरेस्ट

Mahadev Betting App case: मुंबई पुलिस ने अभिनेता और बिजनेसमैन साहिल खान को महादेव बेटिंग ऐप को चलाने और प्रमोट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। अभिनेता को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया है।

Mahadev Betting App Case: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम ने बॉलीवुड अभिनेता और बिजनेसमैन साहिल खान को अरेस्ट कर लिया है। खान ‘द लायन बुक ऐप’ नाम की एक सट्टेबाजी ऐप से जुड़े हुए हैं। यह ऐप महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का एक हिस्सा है। उनसे पहले मुंबई पुलिस की विशेष जांच टीम ने पूछताछ की थी। मुंबई की माटुंगा पुलिस की जांच में साहिल खान का नाम आया था।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बॉम्बे हाई कोर्ट से गिरफ्तारी में राहत और अग्रिम जमानत न मिलने के कारण साहिल खान मुंबई से फरार हो गए थे। इसी दौरान मुंबई पुलिस ने एक्टर का करीब चालीस घंटे पीछा किया और छत्तीसगढ़ की जगदलपुर से गिरफ्तार किया। पॉलिसी के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अभिनेता अपनी लोकेशन को बार-बार बदल रहा था।

इससे पहले गुरुवार के दिन मुंबई पुलिस ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान से करीब चार घंटे तक पूछताछ की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को साहिल खान मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के सामने दोपहर एक बजे पेश हुए थे। वह पुलिस के पास अपना ब्यान दर्ज कराने के बाद शाम को पांच बजे वापस गए थे।

वहीं, पूछताछ के दौरान पुलिस को दिए गए अपने ब्यान में एक्टर साहिल खान ने दावा किया है कि इस मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है। बता दें, महादेव सट्टेबाजी मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है। इस मामले में मुंबई पुलिस 30 से भी अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। ये मामला छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान खूब चर्चा में रहा था।

Exit mobile version