4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Crime

बुल्ली बाई ऐप मामले में मुंबई पुलिस साइबर सेल ने बेंगलुरु से 21 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया

Bully Bai App: महाराष्ट्र के मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने सोमवार के दिन बेंगलुरु से Bully Bai App मामले में 21 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री सतेज पाटील ने उन्हें बुल्ली बाई ऐप के डेवेल्पर्स  के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद मामले में यह पहली बड़ी कार्रवाई है। बुल्ली बाई ऐप का डेवेलपर एक इंजीनियरिंग का छात्र है।

Bully Bai App

Bully Bai App ऐप मामले में गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री सतेज पाटील ने ट्वीट कर कहा,” मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हालांकि हम इस समय विवरण का खुलासा नहीं कर सकते हैं क्योंकि इससे मामले  में चल रही जांच में बाधा आ सकती है। मैं पीड़ितों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अपराधियों का लगातार पीछा कर रहे हैं और वह जल्द ही कानून का सामना करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि आरोपी छात्र एक आपत्तिजनक टि्वटर हैंडल चला रहा था और उस पर कंटेंट अपलोड कर रहा था।

डील ऑफ़ द डे

शनिवार के दिन एक महिला पत्रकार ने बुल्ली बाई ऐप पर ‘डील ऑफ़ द डे’ बता कर बेचीं जा रही अपनी तस्वीर को साझा किया था। पत्रकार ने ट्विटर पर कहा यह बहुत दुखद है कि मुस्लिम महिला के रूप में आपको अपने नए साल की शुरुआत किस डर और घृणा के साथ करनी पड़ रही है। इस ऐप पर सैकड़ों मुस्लिम महिलाएं नीलामी के लिए लिस्टेड की गई है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *