Crime

मैट्रिमोनियल साइट पर 20 से ज्यादा महिलाओं को शादी का झांसा देकर ठगने वाले ठग को पुलिस ने उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार

Matrimonial site: महाराष्ट्र पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जो 20 से भी अधिक महिलाओं को अपना शिकार बना चूका था। ठग का नाम फिरोज नियाजी शेख है। आरोपी शादी का झांसा देकर महिलाओं से पैसे और गहने लुटता था।

Matrimonial site पर महिलाओं को ठगने वाला गिरफ्तार

पालघर जिले की नालासोपारा पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जो महिलाओं को शादी का झांसा देकर ठगता था। वह 20 से अधिक महिलाओं को ठग चूका है। फिरोज नियाजी शेख नाम के आरोपी ने Matrimonial site के जरिए महिलाओं को अपना निशाना बनाया। पीड़ित महिलाओं में से अधिकतर विधवा हैं।

Related Post

आरोपी फिरोज फेक आईडी बनाकर देता था अंजाम

आरोपी फिरोज पहले मैट्रिमोनियल साइट पर अपनी फर्जी आईडी बनाता था, उसके बाद महिलाओं से दोस्ती करता था और शादी का झांसा देकर ठगी को अंजाम देता था। नालासोपारा पुलिस स्टेशन के अधिकारी विजय सिंह बागल ने मीडिया को बताया कि आरोपी फिरोज ज्यादातर विधवा महिलाओं को अपना निशाना बनाता था। वह इन महिलाओं से मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए मिलता था और ठगी को अंजाम देने के बाद गायब हो  जाता था।

शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

पीड़ितों में से एक महिला ने नालासोपारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। चूँकि, पुलिस के पास आरोपी की कोई फोटो या फोन नंबर नहीं था। ऐसे में ठग को पकड़ना पुलिस के लिए एक चुनौती बन गया था। वह हर बार अपना मोबाइल नंबर भी बदल देता था। ऐसे में पुलिस ने ठग को उसी के अंदाज में गिरफ्तार करने की योजना बनाई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए मैट्रिमोनियल साइट पर एक महिला की फर्जी प्रोफाइल बनाई और फिरोज से संपर्क किया।

आरोपी के पास से आभूषण और नकदी बरामद

पुलिस ने महिला की प्रोफाइल के जरिए चैटिंग कर आरोपी को मुलाकात के लिए कल्याण बुलाया। जैसे ही आरोपी कल्याण पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन लाख रुपए से अधिक की नकदी, महिलाओं के लुटे हुए एटीएम, सोने चांदी के गहने, छह मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद किया। आरोपी को सेशन कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से अदालत ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Published by
pillar

Recent Posts

डेविड वार्नर ने 100वे टेस्ट मैच में शतक जड़कर रचा इतिहास

David Warner history : ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ… Read More

2 hours ago

ये हैं Airtel और Jio के सबसे सस्ते मंथली प्लान्स

Airtel Jio plans: मंथली प्लान्स में दोनों ही कंपनियां एक महीने तक की वैलिडिटीदेती हैं।… Read More

2 hours ago

एटीएम से कैश निकालने का बदल गया है तरीका, SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर

SBI ATM: बैंक अपने ग्राहकों के लिए ATM से कैश निकालने के लिए नया मेथड… Read More

2 hours ago

एम्स के बाद हैकर्स ने किया 3 करोड़ रेलवे यात्रियों का डाटा चोरी

AIIMS Data : पिछले दिनों दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सर्वर में सेंध… Read More

3 hours ago

आलिया भट्ट ने शेयर किया खास वीडियो, देखें शादी से लेकर प्रेग्नेंसी तक की अनदेखी तस्वीरें

Alia Bhatt Special: आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से  कुछ ऐसी… Read More

6 hours ago