Site icon www.4Pillar.news

बुल्ली बाई ऐप मामले में मुंबई पुलिस साइबर सेल ने बेंगलुरु से 21 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया

महाराष्ट्र के मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने सोमवार के दिन बेंगलुरु से Bully Bai App मामले में 21 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री सतेज पाटील ने उन्हें बुल्ली बाई ऐप के डेवेल्पर्स  के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद मामले में यह पहली बड़ी कार्रवाई है। बुल्ली बाई ऐप का डेवेलपर एक इंजीनियरिंग का छात्र है।

Bully Bai App ऐप मामले में गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री सतेज पाटील ने ट्वीट कर कहा,” मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हालांकि हम इस समय विवरण का खुलासा नहीं कर सकते हैं क्योंकि इससे मामले  में चल रही जांच में बाधा आ सकती है। मैं पीड़ितों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अपराधियों का लगातार पीछा कर रहे हैं और वह जल्द ही कानून का सामना करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि आरोपी छात्र एक आपत्तिजनक टि्वटर हैंडल चला रहा था और उस पर कंटेंट अपलोड कर रहा था।

शनिवार के दिन एक महिला पत्रकार ने बुल्ली बाई ऐप पर ‘डील ऑफ़ द डे’ बता कर बेचीं जा रही अपनी तस्वीर को साझा किया था। पत्रकार ने ट्विटर पर कहा यह बहुत दुखद है कि मुस्लिम महिला के रूप में आपको अपने नए साल की शुरुआत किस डर और घृणा के साथ करनी पड़ रही है। इस ऐप पर सैकड़ों मुस्लिम महिलाएं नीलामी के लिए लिस्टेड की गई है।

Exit mobile version