Munawar Faruqui Umrah: मुनव्वर फारुकी रमजान के पवित्र महीने में अपनी पत्नी महजबीन संग उमराह करने मक्का पहुंचे। उन्होंने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए…
रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। ऐसे में मुस्लिम लोग अल्लाह की इबादत करने में लगे है। वहीं मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी भी अपने बीजी शेड्यूल से समय निकालकर अपना पहला उमराह (Munawar Faruqui Umrah) करने मक्का पहुंचे, इस दौरान उनकी पत्नी महजबीन कोटवाल भी उनके साथ नजर आई। हाल ही में उन्होंने अपनी इस धार्मिक यात्रा से कुछ तस्वीरें शेयर की है।
दरअसल कुछ समय पहले ही मुनव्वर फारुकी ने मक्का-मदीना से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में फारुकी की पत्नी महजबीन कोटियाल भी उनके साथ नजर आ रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने एक बेहद खास कैप्शन भी लिखा है।
उन्होंने लिखा, ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह मक्का। अल्लाह सबको यहां बुलाए। दुआ आप सब के लिए की है मैंने, आप भी मुझे अपनी दुआओं में याद रखना।’
मुनव्वर फारुकी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रह है। कंई फैंस कमेंट कर इस पोस्ट पर प्यार बरसा रहे है।
बता दे कि मुनव्वर के अलावा भी कंई सेलेब्स रमजान के महीने में उमराह करने सऊदी अरब पहुंचे है। इससे पहले हिना खान,मिस्टर फैजु और अली गोनी ने अपने उमराह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो मुनव्वर फारुकी सलमान खान के रियलिटिल शो बिग बोस 17 का हिस्सा रह चुके है और वे इस शो के विनर बनकर निकले थे। इसके अलावा वे अपने कॉमेडी शोज को लेकर भी चर्चा में बने रहते है। बता दे कि मुनव्वर देश से लेकर विदेशों तक में अपने स्टैंडअप कॉमेडी शोज करते है।
Elon Musk Fool:टेस्ला कंपनी के मालिक और दुनिया दूसरे सबसे धनी व्यक्ति Elon Musk जल्द… Read More
Kartik Aaryan Fan Video: सामने आए वीडियो में कार्तिक आर्यन की फीमेल फैन सरेआम उन्हें… Read More
Teji Bachchans: अमिताभ बच्चन ने अपनी माँ तेजी बच्चन की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया… Read More
Pilot Sania Mirza: सानिया मिर्जा देश की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी को अपना… Read More
Nasal Vaccine: COVID 19 के लिए अब टू ड्राप नेजल वैक्सीन को भी अब भारत… Read More
Kangana Ranaut Offers: कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने कभी… Read More