Nainar Nagendran apologizes to actress Trisha

Nainar Nagendran ने अभिनेत्री Trisha से मांगी माफी, अभिनेत्री ने दी थी चेतावनी

Nainar Nagendran ने हाल ही में अभिनेत्री Trisha से जुड़े एक विवादित ब्यान के लिए माफी मांगी है। इससे पहले अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने बीजेपी चीफ को वार्निंग दी थी।

Nainar Nagendran ने Actress Trisha से मांगी माफी

तमिलनाडु बीजेपी चीफ नैनार नागेंद्रन ने हाल ही में  अभिनेत्री तृषा कृष्णन से जुड़े एक विवादित मामले में माफ़ी मांगी है। यह मामला आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के दौरान राजनीतिक बयानबाजी से जुड़ा है।

क्या था विवाद

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नैनार नगेंद्रन ने अभिनेता से नेता बने विजय थालपति पर निशाना साधते हुए एक ब्यान दिया था। उन्होंने कहा था कि विजय राजनीति नहीं समझते हैं, वे बहुत नादान हैं। उन्हें राजनीतिक स्थिति समझने से पहले तृषा के घर से बाहर निकलना चाहिए ।

Nainar Nagendran का Actress Trisha के बारे में विवादित बयान

बीजेपी चीफ का यह बयान काफी अश्लील और व्यक्तिगत माना गया। क्योंकि ब्यान में तृषा का नाम अनावश्यक रूप से राजनीती में घसीटा गया। तृषा और विजय के बीच कोई व्यक्तिगत या रोमांटिक संबंध नहीं है। यह सिर्फ राजनीतिक हमले में इस्तेमाल किया गया। बयान वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी आलोचना हुई।

नैनार नागेंद्रन के ब्यान पर तृषा की प्रतिक्रिया

अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने अपने वकील जरिए मजबूत ब्यान जारी किया। उन्होंने इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स और इंस्टाग्राम पर शेयर किया। तृषा के बयान की मुख्य बातें :

  • तृषा ने नैनार नागेंद्रन के ब्यान को अनादरपूर्ण और अनुचित बताया।
  • Trisha ने स्पष्ट किया कि वे किसी राजनीतिक पार्टी से जुडी हुई नहीं हैं और न ही जुड़ना चाहती हैं।
  • उन्होंने कहा कि वे केवल अपनी अभिनेत्री कला से जानी जाती हैं।
  • उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि अनादर का हमेशा विरोध किया जाएगा।
  • उन्होंने चेतावनी दी है कि उनका नाम इस तरह की राजनीती में न घसीटा जाए वर्ना उचित कार्रवाई होगी।

Nainar Nagendran apologizes to actress Trishaयह एक तरह की वार्निंग थी। जिसमें Trisha ने अपने सम्मान की मांग की और इस तरह की टिपण्णी के खिलाफ आवाजउठाने की मांग।

बीजेपी चीफ Nainar Nagendran ने मांगी माफी

तृषा की चेतावनी और और व्यापक विरोध के बाद नयनार नगेंद्रन ने माफ़ी मांग ली। उन्होंने कहा :

  • यह ब्यान गलती से निकला है।
  • शब्दों का गलत चुनाव था और अनजाने में मुंह से निकल गए।
  • अगर किसी को ठेस पहुंची है तो दिल से माफ़ी मांगता हूँ।
  • उन्होंने पूर्व बीजेपी चीफ और महिला मोर्चा प्रमुख से बात करने का जिक्र किया।

माफ़ी के बाद मामला थोड़ा शांत हो गया लेकिन तमिनाडु की राजनीती में ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में जानें 

तृषा कृष्णन दक्षिण भारतीय सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्री हैं।  वे मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं।

  • तृषा कृष्णन जा जन्म 4 मई 1983 को चेन्नई में हुआ।
  • उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1999 में मॉडलिंग से की थी। 2002 में तमिल फिल्म “मौनाम पैसियाधे” से डेब्यू किया।
  • उनकी बड़ी हिट फ़िल्में , सामी (2003), घिल्ली (2004), वर्षम (2004), आरू (2005), विन्नैथांडी वरुवाया (2010), पोन्नियिन सेलवन (2022-2023) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं।
  • वे तमिल सिनेमा में टॉप की अभिनेत्री हैं।
  • तृषा कृष्णन कई फिल्मफेयर अवार्ड्स जीत चुकी हैं।
  • हाल ही में उन्होंने “पोन्नियिन सेल्वन” जैसी बड़ी फिल्म में काम किया।

तृषा कृष्णन निजी जिंदगी को निजी रखती हैं। वे राजनीती से दूर रहती हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। वे कभी-कभी सामाजिक मुद्दों पर बोलती हैं लेकिन राजनीती से दूर रहती हैं। तृषा कृष्णन ने हाल ही में बीजेपी अध्यक्ष नैनार नगेंद्रन को चेतावनी देकर माफी मांगने पर मजबूर किया और भविष्य में कोई उनको राजनीती में घसीटे, इसके लिए भी चेतावनी दी है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top