Site icon 4PILLAR

Namita Thapar को Namaz Reel पड़ी भारी, हुई ट्रोल, अब दिया जवाब

Namita Thapar Faces Backlash Over 'Namaz' Reel

Namita Thapar Namaz Reel: शार्क टैंक इंडिया की जज नमिता थापर को नमाज के स्वास्थ्य लाभ बताने वाली रील भारी पड़ गई है। उन्हें ट्रोलिंग का सामना कनरा पड़ा।

नमिता थापर की नमाज रील

शार्क टैंक इंडिया की जज और एमक्योर फार्मास्युटिकल्स एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नमिता थापर को नमाज के सेहत लाभ बताने वाली रील पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब उन्होंने ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाबी वीडियो जारी किया है।

Namita Thapar की Namaz Reel का मामला

25 मार्च 2026 को नमिता थापर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रील पोस्ट की। इसमें उन्होंने अपने दोस्तों के साथ ईद मनाने की बात कही। रील में उन्होंने बताया कि उनके दोस्तों ने उन्हें नमाज के स्वास्थय्र लाभ बताए। उन्होंने पूरी फिजिकल एक्सरसाइज की और कहा :

नमिता ने इसे हेल्थ एंड वेलनेस के नजरिए से साझा किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ स्वास्थय की बात है न कि किसी धर्म का प्रचार है। यह रील वायरल हो गई।

नमाज रील और Namita Thapar की ट्रोलिंग

रील पोस्ट करने के लगभग तीन हफ्ते तक नमिता को अश्लील गालियां मिली। ट्रोलर्स ने उन्हें Whore जैसे शब्दों से ट्रोल किया। उनकी माँ को भी गंदे नाम दिए गए। कुछ ट्रोलर्स ने उन्हें हिजाब बुर्का पहनने की भी सलाह दी। कहा कि यह सूर्य नमस्कार के लाभ क्यों नहीं बताती।

Namita Thapar का मुंहतोड़ जवाब

20 अप्रैल को बॉम्बे जाने से पहले नमिता ने अपनी कार रोकी और एक वीडियो रिकॉर्ड किया। इस वीडियो को उन्होंने एक्स और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो में वे भावुक नजर आई और स्पष्ट शब्दों में कहा :

नमिता का ट्रोलर्स को जवाब

उन्होंने साफ कहा कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई “फड़क” नहीं पड़ता है। लेकिन महिलाओं का अपमान और चुनिंदा आक्रोश उन्हें चुप नहीं कर सकता। उनकी ये रील खूब वायरल हो रही है।

Exit mobile version