Nandish Sandhu married Kavita Banerjee in Hooghly: 14.11.26

नंदीश संधू ने रश्मि देसाई से तलाक के बाद कविता बनर्जी संग रचाई शादी

Nandish Sandhu married Kavita Banerjee: टीवी एक्टर नंदीश संधू ने कविता बनर्जी से बंगाली रीति-रिवाज से शादी की। जानिए हुगली में हुई शादी और रश्मि देसाई से रिश्ते की पूरी कहानी।

Nandish Sandhu married Kavita Banerjee

टीवी की दुनिया से एक अच्छी खबर आई है। जाने-माने अभिनेता नंदीश संधू ने जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। उन्होंने अभिनेत्री कविता बनर्जी के साथ शादी कर ली है।

Nandish Sandhu और Kavita Banerjee ने हुगली में रचाई शादी

दोनों ने 14 नवंबर 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली में सात फेरे लिए। शादी पूरी तरह पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाजों के साथ हुई। बंगाल की संस्कृति में शादी की रस्मों का अपना अलग महत्व है, और इस जोड़े ने उन्हीं परंपराओं को अपनाते हुए अपने नए सफर की शुरुआत की।

44 की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे नदीश संधू

नंदीश संधू की उम्र 44 साल है और यह उनकी दूसरी शादी है। टीवी इंडस्ट्री में लंबे समय से सक्रिय नंदीश को दर्शक कई लोकप्रिय धारावाहिकों में देख चुके हैं। अब निजी जिंदगी में उनके इस नए अध्याय को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

कविता बैनर्जी कौन है ?

कविता बनर्जी भी अभिनय की दुनिया से जुड़ी हैं। दोनों कलाकार एक ही इंडस्ट्री से आते हैं, इसलिए फैंस इस जोड़ी को लेकर खास दिलचस्पी दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर कविता के लगभग 42K फॉलोवर्स हैं। वे बंगाली सिनेमा और मनोरंजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री हैं।

नंदीश ने श्मि देसाई से हुई थी पहली शादी

नंदीश की पहली शादी टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई से हुई थी। दोनों ने 2012 में शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका। 2014 में दोनों अलग हो गए और 2016 में उनका तलाक फाइनल हुआ। उस दौर में दोनों की जोड़ी टीवी दर्शकों के बीच काफी चर्चित थी, इसलिए अलगाव की खबर ने भी सुर्खियां बटोरी थीं।

कपल को फैंस ने दी बधाइयां

शादी की खबर आते ही नंदीश और कविता के चाहने वालों ने उन्हें नई जिंदगी की शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं। कई लोग कह रहे हैं कि नंदीश को आखिरकार अपनी जिंदगी में नया साथी मिल गया है।

ये भी पढ़ें :

नए सफर की शुरुआत

कई सालों बाद नंदीश ने अपनी निजी जिंदगी में यह बड़ा कदम उठाया है। फैंस को उम्मीद है कि यह जोड़ी आगे भी खुश रहेगी। फिलहाल शादी की और जानकारियां और तस्वीरें सामने आने का इंतजार है।

Scroll to Top