Dhirendra Shastri:मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक यजमान को अपने घर में राम कथा करवाना महंगा पड़ गया। कथा समाप्त होने के बाद कथावाचक धीरेंद्र आचार्य का शिष्य नरोत्तम दास दुबे यजमान की पत्नी को अपने साथ भगा ले गया। महिला के पति राहुल ने इस मामले में कोतवाली थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कथावाचक यजमान की पत्नी को ही अपने साथ भगा ले गया। एक महीने बाद यजमान की पत्नी मिली। उसे पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया। थाने पहुंचकर महिला ने अपने पति के साथ न रहने की इच्छा जताई है। महिला का कहना है कि वह नरोत्तम दास दुबे के साथ रहना चाहती है।
यह मामला दो साल पहले शुरू हुआ था। जब यजमान राहुल तिवारी ने गौरीशंकर मंदिर में कथा करवाई थी। राम कथा के लिए चित्रकूट के पंडित धीरेंद्र आचार्य को बुलाया गया था। धीरेंद्र आचार्य अपने शिष्य नरोत्तम दास दुबे के साथ राम कथा करने पहुंचे थे।
पीड़ित पति राहुल तिवारी का आरोप है कि नरोत्तम दास दुबे ने उसकी पत्नी को अपने प्रेमजाल में फंसाया है। 5 अप्रैल को नरोत्तम दास दुबे उसकी पत्नी को भगाकर ले गया।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला अपनी मर्जी से नरोत्तम दास दुबे के साथ गई है इसलिए कोई केस नहीं बनता है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on: May 9, 2023 at 07:21
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More