Site icon www.4pillar.news

NASA ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मॉर को ISS से वापस लाने का बनाया प्लान, इस दिन होगी वापसी

NASA plans to bring back Sunita Williams and Butch Wilmore from ISS

NASA ने ISS में अटके अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams और Butch Wilmore को पृथ्वी पर वापस लाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मॉर लगभग पिछले तीन महीने से अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में फंसे हुए हैं। दोनों 8 दिन के मिशन पर गए थे।

NASA ने Sunita Williams और Butch Wilmore को अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन वापस लाने की घोषणा कर दी है दोनों की वापसी क्रू-9 मिशन के तहत स्पेस शिप से की जाएगी। बहरहाल, दोनों धरती पर वापस लौटने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

NASA ने Sunita Williams और Butch Wilmore ISS से वापस लाने का प्लान बनाया

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मॉर को पृथ्वी पर वापस लाने के लिए नासा ने दो अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को ISS में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। नासा ने अपनी घोषणा में कहा कि बुच विल्मॉर और सुनीता विलियम्स अगले साल फरवरी महीने में Crew 9 से धरती पर वापस लौटेंगे। इस मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्री Don Pettit अपनी चौथी अंतरिक्ष स्टेशन यात्रा पर जाएंगे और astronaut Jonny Kim को अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। दोनों अगले साल फरवरी महीने में सुनीता और बुच को अपने साथ लेकर वापस आएंगे।

NASA 26 सितंबर को करेगा लॉन्च

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि इस शला 26 सितंबर को स्पेस एक्स क्रू 9 मिशन को लॉन्च किया  जाएगा। जिसे फ्लोरिडा के केप कैनावेरल एयरफोर्स स्टेशन से अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में भेजा जाएगा।

धरती से ISS का सफर

क्रू 9 मिशन को भारतीय समय अनुसार 25 सितंबर को रात 11:58 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिग के करीब छह घंटे बाद दोनों एस्ट्रोनॉट्स ISS में सुनीता विलियम्स और बुच विल्मॉर के पासपहुंच जाएंगे।

ये भी पढ़ें, अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचते ही खुशी से नाच उठीं सुनीता विलियम्स, पहले भी बना चुकी हैं ये रिकॉर्ड

अगले साल फरवरी में वापस आएंगे बुच और सुनीता

बता दें, आमतौर पर नासा के क्रू मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को ड्रैगन स्पेस शिप से अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में भेजा जाता है। हालांकि,  इस बार सिर्फ दो एस्ट्रोनॉट्स को ISS में भेजा जाएगा। नासा ने ये फैसला इस लिए लिया है ताकि फरवरी 2025 में वापसी के समय ड्रैगन स्पेस शिप के जरिए सुनीता विलियम्स और बुच विल्मॉर को वापस लाया जा सके। यह अंतरिक्ष यान फोर सीटर होता है। जिसमें अंतरिक्ष में जायेंगे तो दो एस्ट्रोनॉट्स ही लेकिन वापसी के समय स्पेस स्टेशन में फंसे दोनों यात्री भी साथ आएंगे।

Exit mobile version