Oscars 2023: बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड RRR मूवी के नाटू नाटू गाने को मिला

Academy Awards, Oscars 2023: ऑस्कर्स अवार्ड्स के लिए तीन भारतीय फ़िल्में नामित की गई थी। एसएस राजामौली की आरआरआर और कार्तिकी गोंजाल्विस की द एलीफैंट व्हिस्पर्स को अलग-अलग केटेगरी में ऑस्कर अवार्ड मिला है। जबकि आल दैट ब्रीदस फिल्म चुकी गई।

95 वे अकादमी पुरस्कार में तीन भारतीय फिल्मों को नामित किया गया। तीनों को अलग अलग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था। एसएस राजामौली की आरआरआर मूवी के नाटू नाटू सॉन्ग को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का ऑस्कर पुरस्कार मिला है। वहीँ, बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म का अवॉर्ड द एलीफैंट व्हिस्पर्स को मिला है। तीसरी भारतीय फिल्म आल दैट ब्रीदस अवॉर्ड जीत नहीं पाई।

ऑस्कर अवार्ड्स की प्रजेंटर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने मंच पर आकर भारतीय फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू का दुनिया को परिचय दिया। जिसके बाद स्टेज पर कलाकारों नाटू सॉन्ग पर डांस किया। यह भारत के लिए गौरव का दिन है। बता दें, इससे पहले कई बार भारतीय फिल्मों को ऑस्कर्स अवार्ड्स के लिए नामित किया गया लेकिन पहली बार आरआरआर मूवी के नाटू नाटू सॉन्ग को सर्वश्रेष्ठ मूल गाने के लिए ऑस्कर अवार्ड मिला है। वहीँ, लघु वृत्तचित्र द एलीफैंट व्हिस्पर्स को ऑस्कर अवार्ड मिला।

बता दें, कार्तिकी गोंजाल्विस के निर्देशन में बनीं द एलीफैंट व्हिस्पर्स की कहानी एक दंपति की है। जो हाथी के बच्चे को अपने बेटे के तरह पालते हैं। इस फिल्म में इंसानो और जानवरों के बीच प्रेरणा देने वाली कहानी को दर्शाया गया है। वहीँ, आरआरआर मूवी की स्टोरी की बात करें तो यह आजादी की जंग पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई लड़ी थी।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9053 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी