Navdeep Saini Replaces KKR Harshit Rana for IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले KKR ने नवदीप सैनी को चोटिल हर्षित राणा की जगह टीम में लिया।
Harshit Rana की चोट
कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वार्म-अप मैच के दौरान चोट का शिकार हो गए थे। उन्होंने सर्जरी कराई और पूरी तरह रिकवर होने में समय लग रहा है। इसी वजह से वे पुरे आईपीएल 2026 सीजन से बाहर हो गए हैं। केकेआर के कोच और मैनेजमेंट ने पहले ही इसे कन्फर्म कर दिया था की हर्षित की जगह एक अनुभवी पेसर को ट्रायल के बाद चुना जाएगा। हर्षित केकेआर के लिए महत्वपूर्ण गेंदबाज थे। उनकी अनुपस्थिति टीम की पेस अटैक को प्रभावित कर सकती है।
Navdeep Saini को हर्षित राणा की जगह चुना गया
केकेआर ने पिछले दिनों आकाश मधुवाल, सिमरजीत सिंह और केएम आसिफ जैसे कई तेज गेंदबाजों को ट्रायल के लिए बुलाया था। नवदीप सैनी भी केकेआर के साथ ट्रेनिंग कर रहे थे। आखिरकार उन्हें ही चुना गया।
सैनी को केकेआर में 75 लाख के कॉन्ट्रैक्ट के साथ शामिल किया गया। आईपीएल ने आधिकारिक ब्यान में कहा ,” केकेआर और GT ने क्रमश नवदीप सैनी और कुलवंत खेजरोलिया को प्लेयर रीप्लेसेंट के रूप में चुना है। ” गुजरात ने भी पृथ्वीराज यारा की जगह कुलवंत खेजरोलिया को लिया है।
नवदीप सैनी के रिकॉर्ड और मैच
- नवदीप का पिछला आईपीएल रिकॉर्ड : उन्होंने अब तक मुख्यतः RCB और RR के लिए 72 आईपीएल मैच खेले हैं। उन्होंने 23 विकेट लिए, औसत 42.34, इकोनॉमी 8.88 रही। आखिरी आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला।
- नवदीप सैनी का अंतराष्ट्रीय करियर : नवदीप ने भारत के लिए 2 टेस्ट मैच , 8 ODI और 11 T20I मैच खेले।
- घरेलू टीम : नवदीप सैनी और हर्षित राणा दिल्ली की टीम के लिए खेलते हैं।
- उतार-चढ़ाव : उन्हें पिछले 3 साल से कई उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ा। लेकिन मेहनत जारी रखी। कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ ट्रेनिंग के समय अच्छा प्रदर्शन किया।
कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल होने के बाद नवदीप सैनी का ब्यान
KKR में हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल होने के बाद नवदीप ने कहा ,”जब मुझे कल रात पता चला तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। मैंने इसे मैनिफेस्ट किया था। यह मेरे लिए रिवाइवल है। मेरे पिछले 2-3 सालों में कई उतार चढ़ाव आए लेकिन मैंने मेहनत नहीं छोड़ी। ”
KKR को मिला अनुभवी गेंदबाज
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह एक साहसिक लेकिन अनुभवी पसंद है। हर्षित राणा एक युवा और तेज गेंदबाज थे। जबकि नवदीप सैनी एक अनुभवी गेंदबाज हैं। वे अपनी गति और स्किल से केकेआर की पेस यूनिट को मजबूती दे सकते हैं। टीम डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते अपनी गेंदबाजी को बैलेंस करना चाहेगी। सैनी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।

