Site icon 4PILLAR

Navy Sailor हनीट्रैप में फंसा, कोयंबटूर से गिरफ्तार

Navy sailor falls into honey trap arrested Coimbatore

Navy Sailor Honey Trap case: भारतीय नौसेना के 31 साल के सेलर प्रदीप मुखर्जी को कोयंबटूर में पाकिस्तानी महिला एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में CIU ने गिरफ्तार किया। जानें पूरा मामला।

Navy Sailor Honey Trap case

कोयंबटूर। भारतीय नौसेना के एक 31 साल के सेलर को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तानी महिला खुफिया एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी दी। आंध्र प्रदेश पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (CI) सेल ने यह कार्रवाई की।

Navy Sailor प्रदीप मुखर्जी Honey Trap में फंसा

गिरफ्तार सेलर की पहचान पश्चिम बंगाल के प्रदीप मुखर्जी के रूप में हुई है। वे 2014 में नौसेना में शामिल हुए थे और विशाखापत्तनम स्थित ईस्टर्न नेवल कमांड में तैनात थे। वे कोयंबटूर के रेड फील्ड्स स्थित INS अग्रानी में मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स कर रहे थे। यहां पहुंचे करीब एक हफ्ते ही हुए थे कि उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

Navy Sailor ऑनलाइन Honey Trap में ऐसे फंसा

जांच के मुताबिक कुछ महीने पहले एक महिला ने सोशल मीडिया पर उनसे संपर्क किया। धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ी और फिर विशाखापत्तनम नौसेना बेस से जुड़े रणनीतिक एसेट्स, बेड़े की आवाजाही और ऑपरेशनल सेटअप जैसी संवेदनशील जानकारियां हासिल कर ली गईं। अधिकारियों ने इसे ऑनलाइन हनीट्रैप बताया है।

CIU ने ऐसे किया गिरफ्तार

CI सेल को संदिग्ध डिजिटल गतिविधियों का पता चला। निगरानी के बाद जब लीक की पुष्टि हुई तो नौसेना अधिकारियों से अनुमति लेकर गिरफ्तारी की गई। शनिवार सुबह विशेष टीम INS अग्रानी पहुंची और प्रदीप मुखर्जी को हिरासत में लिया। स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद उन्हें ट्रांजिट वारंट के लिए कोर्ट में पेश किया गया और विजयवाड़ा स्थित CI मुख्यालय ले जाया गया। आगे की पूछताछ जारी है।

ये पहला मामला नहीं है जब किसी सैनिक, या सेना से जुड़ा कोई अधिकारी हनीट्रैप का शिकार हुआ हो। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। जिनके बारे में नीचे कुछ लेख दिए गए हैं।

Exit mobile version