Site icon www.4Pillar.news

शादी के 4 महीने बाद ही पेरेंट्स बने नयनतारा और विग्नेश, तस्वीरें शेयर कर दिखाई अपने जुड़वाँ बच्चों की झलक 

साउथ की सुपरस्टार नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन माता-पिता बन गए है। एक्ट्रेस के घर जुड़वाँ बच्चों ने जन्म लिया है। 

साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन माता-पिता बन गए है। एक्ट्रेस के घर जुड़वाँ बच्चों ने जन्म लिया है।

साउथ की प्रसिद्ध एक्ट्रेस नयनतारा और डायरेक्टर विग्नेश शिवन इसी साल 9 जून को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी में साउथ के कंई जाने माने सितारे और बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान भी शामिल हुए थे। शादी के महज 4 महीने बाद ही नयनतारा और विग्नेश जुड़वाँ बच्चों  के पेरेंट्स बन गए है। ऐसे में यह खबर उनके फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।

विग्नेश ने दिखाई अपने जुड़वां बच्चों की झलक

विग्नेश शिवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अपने पेरेंट्स बनने की जानकारी दी है। विग्नेश ने जो तस्वीरें शेयर की है उसमें वे दोनों अपने नन्हे बच्चों के पैरों को चूमते हुए नजर आ रहे है।

बताया बच्चों का नाम

तस्वीरें शेयर करते हुए विग्नेश ने लिखा, ‘नयन और मैं अम्मा अप्पा बन गए हैं। हम दो जुड़वां बेटों के पेरेंट्स बने है। हमारी सभी प्रार्थनाएँ, हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद और सभी अच्छे भावों को मिलाकर हमारे लिए 2 धन्य बच्चों के रूप में एक साथ आए हैं। हमें हमारे उइर (Uyir) और उल्गाम (Ulagam) के लिए आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। जीवन और भी अधिक सुंदर और उज्ज्वल हो गया है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया रिएक्ट

नयनतारा और विग्नेश के माता-पिता  बनने पर जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें बधाइयां दे रहे है तो कंई लोग शादी के 4 महीने के बाद ही उनके पेरेंट्स बनने पर सवाल करते नजर आ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नयनतारा और विग्नेश सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने है। वैसे कपल ने फ़िलहाल इस बारे में कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं की है।

Exit mobile version