4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Entertainment

शादी के 4 महीने बाद ही पेरेंट्स बने नयनतारा और विग्नेश, तस्वीरें शेयर कर दिखाई अपने जुड़वाँ बच्चों की झलक 

Nayantara:साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन माता-पिता बन गए है। एक्ट्रेस के घर जुड़वाँ बच्चों ने जन्म लिया है।

Nayantara और विग्नेश शादी के 4 महीने बाद ही पेरेंट्स बने

साउथ की प्रसिद्ध एक्ट्रेस नयनतारा और डायरेक्टर विग्नेश शिवन इसी साल 9 जून को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी में साउथ के कंई जाने माने सितारे और बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान भी शामिल हुए थे। शादी के महज 4 महीने बाद ही नयनतारा और विग्नेश जुड़वाँ बच्चों  के पेरेंट्स बन गए है। ऐसे में यह खबर उनके फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।

विग्नेश ने दिखाई अपने जुड़वां बच्चों की झलक

विग्नेश शिवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अपने पेरेंट्स बनने की जानकारी दी है। विग्नेश ने जो तस्वीरें शेयर की है उसमें वे दोनों अपने नन्हे बच्चों के पैरों को चूमते हुए नजर आ रहे है।

बताया बच्चों का नाम

तस्वीरें शेयर करते हुए विग्नेश ने लिखा, ‘नयन और मैं अम्मा अप्पा बन गए हैं। हम दो जुड़वां बेटों के पेरेंट्स बने है। हमारी सभी प्रार्थनाएँ, हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद और सभी अच्छे भावों को मिलाकर हमारे लिए 2 धन्य बच्चों के रूप में एक साथ आए हैं। हमें हमारे उइर (Uyir) और उल्गाम (Ulagam) के लिए आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। जीवन और भी अधिक सुंदर और उज्ज्वल हो गया है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया रिएक्ट

नयनतारा और विग्नेश के माता-पिता  बनने पर जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें बधाइयां दे रहे है तो कंई लोग शादी के 4 महीने के बाद ही उनके पेरेंट्स बनने पर सवाल करते नजर आ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नयनतारा और विग्नेश सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने है। वैसे कपल ने फ़िलहाल इस बारे में कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं की है।  Oct 10, 2022 at 15:25

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *