Site icon 4PILLAR

नीरज चोपड़ा ने किया सुमित अंतिल का सपोर्ट, कोच खिलाफ शिकायत

Neeraj Chopra supported Sumit Antil

Sumit Antil: नीरज चोपड़ा ने पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल का समर्थन करते हुए SAI को एक ईमेल लिखी। कोच नवल सिंह से जुड़ा है ये मामला।

सुमित अंतिल में समर्थन में उतरें नीरज चोपड़ा

दो बार के स्वर्ण पदक विजेता जैविलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच नवल सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और मौखिक दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने 10 अप्रैल 2026 को भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) को लिखित शिकायत दी थी। इस शिकायत में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, नवदीप सिंह संदीप चौधरी और अन्य जैवलिन थ्रोअर ने भी समर्थन किया।

Neeraj Chopra ने किया Sumit Antil का सपोर्ट

सुमित अंतिल के समर्थन में उतरे नीरज चोपड़ा ने खुद भारतीय खेल प्राधिकरण को ईमेल लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा की कोच नवल सिंह के ब्यान अनुचित और शर्मनाक हैं। ऐसे में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

कोच नवल सिंह पर क्या हैं आरोप ?

सुमित अंतिल ने कोच नवल सिंह पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

कोच के खिलाफ क्या बोले Sumit Antil ?

सुमित अंतिल ने कहा ,”वो जानबूझकर हमें और हमारे परिवारों को गालियां देते हैं। यह पहली बार नहीं हुआ। मेरी सहन शक्ति जवाब दे चुकी है। अगर नीरज भाई और पैरालंपिक मेडलिस्ट जैसे खिलाड़ी भी इस उत्पीड़न से बच नहीं पाते तो जूनियर खिलाडियों का क्या होगा। ”

कोच के खिलाफ ऑडियो सबूत

सुमित अंतिल ने अपनी शिकायत में ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सलंग्न की है। जिनमें कोच नवल सिंह नीरज चोपड़ा, सुमित अंतिल, नवदीप सिंह और यहां तक कि पाकिस्तान के ओलंपिक मेडलिस्ट अरशद नदीम को भी गालियां देते सुने गए।

नीरज चोपड़ा का रुख

नीरज चोपड़ा ने सुमित अंतिल के रिकॉर्डिंग सुनने के तुरंत बाद समर्थन दिया। उन्होंने SAI को ईमेल लिखी। नीरज चोपड़ा ने लिखा ,”मैं अपने साथी खिलाड़ियों से सहमत हूं। मैं इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं। खेल में गरिमा, अनुशासन और सम्मान होना चाहिए। कोच नवल सिंह के ब्यान न सिर्फ अनुचित हैं बल्कि शर्मनाक हैं। ”

बता दें,नीरज चोपड़ा ने 2018-19 में कोच नवल सिंह के साथ ट्रेनिंग की थी लेकिन बाद में कोच उन्हें और अन्य खिलाड़ियों को परेशान किया था।

Sumit Antil के समर्थन में उतरे ये खिलाड़ी 

नवदीप और संदीप चौधरी ने सुमित की शिकायत एक समर्थन किया है। संदीप चौधरी ने कहा ,”हम सबने SAI को लिखा है। कोच नशे की हालत में हमे और हमारे परिवारों को गालियां देते हैं। ”

SAI का जवाब 

भारतीय खेल प्राधिकरण ने सुमित अंतिल की शिकायत स्वीकार कर ली है। साई ने इसे एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया ( AFI) के पास भेज दिया है। साई ने कहा ,”कोच नवल सिंह साई के कर्मचारी नहीं हैं। वे AFI के नेशनल कोचिंग कैंप में सचिन यादव को ट्रेनिंग दे रहे हैं। यह मामला फेडरेशन के पास उठाया गया है। ”

अभी तक कोच नवल सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

कोच नवल सिंह कौन हैं ? 

कोच नवल सिंह को 2015 में द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त हुआ था। वे मुख्य रूप से पैरा एथलेटिक्स को ट्रेनिंग देते हैं। वर्तमान में उभरते हुए स्टार सचिन यादव को ट्रेनिंग दे रहे हैं।

यह मामला भारतीय खेल जगत में काफी चर्चा में है। इसमें नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल जैसे दो बड़े जैवलिन स्टार शामिल हैं। खिलाड़ी लंबे समय से इस उत्पीड़न को सह रहे थे लेकिन अब पानी सर के ऊपर पहुंचने के बाद सामने आए हैं। फेडरेशन कोच के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है।

Exit mobile version