National

नीरज चोपड़ा ने बताया टेंशन को दूर भगाने का आसान उपाय, देसी छोरे की सादगी देख फ़िदा हुए फैंस

नीरज चोपड़ा ने हाल ही में पोस्ट किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर उनकी सादगी को काफी पसंद कर रहे हैं।

टोक्यो ओलिंपिक एथलेटिक्स में भारत को गोल्ड मैडल जीताने वाले नीरज चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। आये दिन वे अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। बीते दिन भी उन्होंने एक विज्ञापन वीडियो शेयर किया था। विज्ञापन में उनके एक्टिंग स्किल्स देखकर लोग हैरान रह गए। फैंस उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ कर रहे थे।

नीरज ने बताया टेंशन को दूर भगाने का तरीका

नीरज चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है। जैसा की तस्वीर में देखा जा सकता है कि नीरज ने एक हाथ में रोटी और एक हाथ में चाय का कप पकड़ा हुआ है। फोटो शेयर करते हुए नीरज ने लिखा, “खाओ रोटी पीओ चाय, टेंशन को करो बाय बाय। ”

सोशल मीडिया यूजर को उनका ये सादगी वाला अंदाज काफी पसंद आ रहा है। नीरज के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “हर दिन आपकी प्यारी मासूमियत हमें आप पर और गर्व कराती है, नीरज चोपड़ा ” एक अन्य ने कमेंट करते हुए लिखा, “आख़िरकार असली देशी छोरा सामने आ ही गया” इस तरह यूजर उनकी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियां दे रहें हैं।

हाल ही में नीरज चोपड़ा को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश के साथ फेमस क्विज शो “कौन बनेगा करोड़पति” में देखा गया था। शो में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ खूब मस्ती की और उन्हें हरियाणवी बोलना भी सिखाया।

Recent Posts

प्रियंका चोपड़ा अब नेटफ्लिक्स में आजमाएंगी किस्मत

Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…

44 मिनट ago

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

17 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

17 घंटे ago