Site icon 4PILLAR.NEWS

Doha Diamond League 2024: नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में रजत पदक जीता, चेक गणराज्य के Jakub Vadlejch ने गोल्ड मेडल जीता

Doha Diamond League 2024: नीरज ने डायमंड लीग में रजत पदक जीता

Doha Diamond League 2024: नीरज चोपड़ा 88.32 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं चेक गणराज्य के Jakub Vadlejch ने 88.38  मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारत के किशोर जेना को नौवें स्थान पर संतोष करना पड़ा।

Doha Diamond League 2024: दोहा डायमंड लीग में भारतीय जैवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा को 88.32 सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में चेक गणराज्य के जाकोब वडलेजच ने 88.38 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता है। दोहा में हुए डायमंड लीग के मुकाबले में नीरज चोपड़ा 2 सेंटीमीटर से चूक गए। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा 88.36 का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। जबकि जैकब वाडलेज 88.38 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे। जबकि ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 86.62 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज चोपड़ा की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने पहले प्रयास में फाउल किया। युवा खिलाडी ने दूसरे प्रयास में 84.93 मीटर का थ्रो किया तीसरे प्रयास में उनका थ्रो 86.24 मीटर रहा। चौथे प्रयास में चोपड़ा ने 86.18 मीटर का थ्रो किया। नीरज चोपड़ा ने अपने अंतिम और पांचवें प्रयास में 88.36 मीटर दूर भाला फेंका, लेकिन वह जैकब वाडलेज से दो सेंटीमीटर चूक गए।

वहीं , भारत के  किशोर जेना मुकाबले की शुरुआत में घबराए हुए लग रहे थे। उन्होंने पहले प्रयास में 75.72 मीटर का थ्रो किया। उनका दूसरा प्रयास फाउल रहा। जेना ने अपने तीसरे प्रयास में 76.31 मीटर का थ्रो किया। वह चौथे प्रयास से पहले ही अयोग्य हो गए। बता दें, पिछले साल किशोर जेना ने एशियाई खेलों में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ 87.54 मीटर का थ्रो किया था लेकिन वह दोहा डायमंड लीग में इस टारगेट के करीब नहीं पहुंच पाए।

दोहा के बाद अब डायमंड लीग का दूसरा चरण 7 जुलाई 2024 को पेरिस में होगा। ओलंपिक के बाद लुसाने में 22 अगस्त को तीसरा और 5 सितंबर को ज्यूरिख में चौथा चरण होगा। डायमंड लीग का फाइनल मुकाबला 13 और 14 सितंबर 2024 को ब्रुसेल्स में होगा।

Exit mobile version