Site icon www.4Pillar.news

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने गुरुद्वारा साहिब में लिए सात फेरे,देखें शादी की तस्वीरें और वीडियो

फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की है। अब नेहा और रोहन की शादी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की है। अब नेहा और रोहन की शादी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह 24 अक्टूबर 2020 को शनिवार के दिन पवित्र शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब दोनों की शादी से जुडी तस्वीरें और और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में नेहा कक्कड़ शादी के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही है। वहीँ रोहनप्रीत सिंह पिंक कलर की शेरवानी में जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। नेहा कक्कड़ की शादी की फोटो यहाँ देखें

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में रोहनप्रीत सिंह नेहा कक्कड़ को शादी की वरमाला पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फेरे और वरमाला के अलावा शादी का समारोह भी हुआ। जिसमें नेहा कक्कड़ रेड कलर  लहंगे में नजर आई। उनका लुक बहुत शानदार लग रहा था। वहीँ,रोहनप्रीत सिंह रेड एंड व्हाइट शेरवानी में नजर आए। नेहा और रोहन की शादी का वीडियो यहाँ देखें

बता दें, दिल्ली के गुरुद्वारा साहिब में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी में परिवार के सदस्य और कुछ मेहमान शामिल हुए। अगले कुछ दिनों में नवविहाहित जोड़ा पंजाब में शादी की रिसेप्शन पार्टी देगा। शादी के अलावा,हाल ही में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का ‘नेहु दा व्याह’ पंजाबी गाना भी रिलीज हुआ है। दोनों ने पहली बार एक साथ नेहु दा व्याह गाने में एक साथ काम किया है। फैंस को ये गाना बहुत पसंद आ रहा है।

Exit mobile version