Site icon www.4Pillar.news

Parineeti Chopra: खूबसूरत साड़ी, हाथों में चूडा, मांग में सिंदूर… शादी के बाद कुछ इस अंदाज में रैंप पर उतरी परिणीति चोपड़ा 

Parineeti Chopra: खूबसूरत साड़ी, हाथों में चूडा, मांग में सिंदूर... शादी के बाद कुछ इस अंदाज में रैंप पर उतरी परिणीति चोपड़ा

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करते नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस ने खूबसूरत साड़ी पहनी थी और उनकी मांग में सिंदूर…

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने बीते महीने ही AAP  नेता राघव चड्डा के साथ शादी की है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। वहीं शादी के बाद अब परिणीति पहली बार किसी फैशन शो में नजर आई। दरअसल उन्होंने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया। इस दौरान की उनकी कंई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

रैंप वॉक करती दिखी Parineeti Chopra

सामने आए वीडियो में परिणीति को लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करते देखा जा सकता है। इस दौरान एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर की खूबूसरत साड़ी पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। गले में प्यारा सा नेकलेस, मांग में सिंदूर और हाथों में गुलाबी चूड़ा पहने परिणीति काफी खूबसूरत लग रही थी।

फैंस कर रहे तारीफ

परिणीति चोपड़ा की ये तस्वीरें और वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रही है। फैंस इन तस्वीरों पर कमेंट कर परिणीति की तारीफ करते नहीं थक रहे है।

यह भी पढ़े: परिणीति चोपड़ा की शादी में क्यों नहीं आई बहन प्रियंका चोपड़ा, माँ मधु चोपड़ा ने किया खुलासा 

प्रोफेशनल लाइफ

बात करें परिणीति की प्रोफेशनल लाइफ कि तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार लीड रोल में है। वहीं अब वे जल्द ही फिल्म ‘चमकीला’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आएँगे।

यह भी पढ़े: परिणीति चोपड़ा के सुरीले अंदाज ने जीता फैंस का दिल, एक्ट्रेस ने गाया ‘तू झूम झूम’ सॉन्ग, देखिए वीडियो 

जानिए बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ कैसी फिल्म में काम करना चाहती हैं परिणीति चोपड़ा

Exit mobile version