Site icon www.4Pillar.news

परिणीति चोपड़ा के सुरीले अंदाज ने जीता फैंस का दिल, एक्ट्रेस ने गाया ‘तू झूम झूम’ सॉन्ग, देखिए वीडियो 

परिणीति चोपड़ा के सुरीले अंदाज ने जीता फैंस का दिल, एक्ट्रेस ने गाया 'तू झूम झूम' सॉन्ग, देखिए वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का हाल ही में एक  वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपना फेवरेट सांग ‘तू झूम झूम’ गाते हुए नजर आ रही है।

परिणीति चोपड़ा एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन सिंगर भी है। कंई दफा परिणीति को गाना गाते हुए देखा गया है। वहीं एक बार फिर एक्ट्रेस का  एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे दिल खोलकर गाना गाते हुए नजर आ रही है। परिणीति के इस वीडियो पर एक्टर्स के साथ-साथ सिंगर्स ने भी कमेंट कर उनकी तारीफ की है।

परिणीति चोपड़ा ने गाया ‘तू झूम झूम’ सांग

दरअसल हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे एक डबिंग स्टूडियो के फर्श पर बैठी अपना फेवरेट सांग ‘तू झूम झूम’ गाते हुए नजर आ रही है। इस दौरान परिणीति को दिल खोलकर गाते हुए देखा जा सकता है और उनकी आवाज एकदम दिल छू लेने वाली है। परिणीति के इस वीडियो पर एक्टर्स के साथ साथ सिंगर्स भी कमेंट कर उनकी तारीफ कर  रहे है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लिखा, ‘कभी कभी सबसे अच्छे पल अनायास होते है। एक डबिंग स्टूडियो में गई और मेरे पसंदीदा गानों में से एक को गाने के आग्रह का विरोध  नहीं कर सकी। प्योर जॉय।’

सेलेब्स और फैंस ने की तारीफ

परिणीति चोपड़ा का ये सुरीला अंदाज फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज को भी खूब पसंद आ रहा है। सिंगर हार्डी संधू ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘वाह वाह।’सिंगर आशीष कौर ने लिखा, ‘ खूबसूरत।’ सिम्मी ग्रेवाल ने लिखा, ‘शानदार। काश मैं भी ऐसा गा पाती।’ इसके अलावा भी गुनीत मोंगा, शिवांग चोपड़ा, कनिका कपूर और अनुपम खेर सहित कंई सेलेब्स ने परिणीति की सुरीली आवाज की तारीफ की है। वहीं फैंस भी एक्ट्रेस के इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे है।

इस फिल्म में नजर आएंगी परिणीति

परिणीति चोपड़ा की फिल्मों की बात करें तो वे जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आएंगी। बीते दिनों ही इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में परिणीति के साथ दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आएँगे।

Exit mobile version