Site icon www.4Pillar.news

परिणीति चोपड़ा ने भाई सहज चोपड़ा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर लिखा प्यारा मैसेज 

परिणीति चोपड़ा के भाई सहज चोपड़ा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर परिणीति ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए अपने भाई को बर्थडे विश किया है। 

परिणीति चोपड़ा के भाई सहज चोपड़ा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर परिणीति ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए अपने भाई को बर्थडे विश किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस संग साझा करती रहती है। इसी बीच परिणति ने अपने भाई सहज चोपड़ा को बर्थड़े विश करते हुए एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। दरअसल सहज चोपड़ा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे है। ऐसी में उनकी बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।

परिणीति ने भाई के बर्थडे पर शेयर की प्यारी तस्वीर

दरअसल परिणित चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट से अपने भाई सहज चोपड़ा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों भाई बहन हेवी जैकेट पहने नजर आ रहे है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा, ’30 साल पहले एक सोलमेट मिला था। धन्य है कि भगवान ने उसे मेरा भाई बनाया। लव यू स्टूपिड बॉय। तुम हमेशा के लिए मेरे बच्चे हो…  हैप्पी बर्थडे।’

बता दे कि परिणित चोपड़ा के दो भाई है सहज चोपड़ा और शिवांग चोपड़ा। परिणीति अपने दोनों भाइयों के साथ बहुत स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करती है और अक्सर उनके साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।

प्रोफेशनल लाइफ

बात करें परिणीति चोपड़ा की प्रोफेशनल लाइफ कि तो पिछली बार वे फिल्म ‘ऊँचाई’ में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके सह अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता और अनुपम खेर सहित कंई सितारे नजर आए थे। इसके अलावा परणिति अब जल्द ही फिल्म चमकीला में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ दलजीत दोसांझ नजर आएँगे।

Exit mobile version