4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Crime

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS लीक मामले में नया खुलासा, वीडियो बनाने वाली आरोपी लड़की आर्मी के जवान संजीव सिंह को कर रही थी डेट

University MMS: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के बाथरूम वीडियो बनाने वाली आरोपी लड़की से जिस समय हॉस्टल का मैनेजर पूछताछ कर रहा था , उसी समय छात्रा के व्हाट्सएप पर आर्मी जवान संजीव सिंह का मैसेज आया था। बाद में इस बारे में खुलासा हुआ। संजीव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

University MMS: तीसरा आरोपी अरेस्ट हुआ

पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनवर्सिटी में पिछले दिनों एक लड़की ने हॉस्टल की 60 से अधिक लड़कियों के बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बनाकर लीक कर दिए थे। इस मामले में हिमाचल प्रदेश से दो और अरुणाचल प्रदेश से एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चूका है।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एमएमएस लीक मामले में गिरफ्तार तीसरे आरोपी संजीव सिंह से पुलिस की पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सेना का जवान संजीव सिंह उस छात्रा से प्यार करता था , जिसने हॉस्टल में लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बनाए थे।

ऐसे हुई थी दोस्ती

कहा जा रहा है कि सेना का जवान संजीव सिंह आरोपी लड़की से सोशल मीडिया के जरिए मिला था। बाद में दोनों ने एक दूसरे के साथ अपने मोबाइल नंबर साँझा किए थे। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आरोपी लड़की ने सेना के जवान संजीव सिंह के साथ भी हॉस्टल के आपत्तिजनक वीडियो शेयर किए थे या नहीं। पंजाब पुलिस को सैन्यकर्मी संजीव के पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं।

जिस समय आरोपी लड़की जोकि एमबीए की छात्र है से हॉस्टल का मैनेजर पूछताछ कर रहा था ,उस समय संजीव सिंह ने लड़की के मोबाइल प् व्हाट्सएप मैसेज भेजा था। इस बारे में लड़की की व्हाट्सएप चैट खंगालने के बाद खुलासा हुआ।

पंजाब पुलिस का ब्यान

पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने बताया,” संजीव सिंह को अरुणाचल से अरेस्ट किया गया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा ,”  सेना , असम और अरुणाचल प्रदेश पुलिस के सहयोग से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले में एक अहम खुलासा हुआ है। आरोपी जवान संजीव सिंह को सेला दर्रे के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसे मोहाली कोर्ट में पेशी के लिए बोमडिला मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट से ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। संदेह है कि वह छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। ” Published on: Sep 27, 2022 at 09:15

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *