Site icon www.4Pillar.news

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS लीक मामले में नया खुलासा, वीडियो बनाने वाली आरोपी लड़की आर्मी के जवान संजीव सिंह को कर रही थी डेट

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के बाथरूम वीडियो बनाने वाली आरोपी लड़की से जिस समय हॉस्टल का मैनेजर पूछताछ कर रहा था , उसी समय छात्रा के व्हाट्सएप पर आर्मी जवान संजीव सिंह का मैसेज आया था। बाद में इस बारे में खुलासा हुआ। संजीव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के बाथरूम वीडियो बनाने वाली आरोपी लड़की से जिस समय हॉस्टल का मैनेजर पूछताछ कर रहा था , उसी समय छात्रा के व्हाट्सएप पर आर्मी जवान संजीव सिंह का मैसेज आया था। बाद में इस बारे में खुलासा हुआ। संजीव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तीसरा आरोपी अरेस्ट हुआ

पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनवर्सिटी में पिछले दिनों एक लड़की ने हॉस्टल की 60 से अधिक लड़कियों के बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बनाकर लीक कर दिए थे। इस मामले में हिमाचल प्रदेश से दो और अरुणाचल प्रदेश से एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चूका है।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एमएमएस लीक मामले में गिरफ्तार तीसरे आरोपी संजीव सिंह से पुलिस की पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सेना का जवान संजीव सिंह उस छात्रा से प्यार करता था , जिसने हॉस्टल में लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बनाए थे।

ऐसे हुई थी दोस्ती

कहा जा रहा है कि सेना का जवान संजीव सिंह आरोपी लड़की से सोशल मीडिया के जरिए मिला था। बाद में दोनों ने एक दूसरे के साथ अपने मोबाइल नंबर साँझा किए थे। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आरोपी लड़की ने सेना के जवान संजीव सिंह के साथ भी हॉस्टल के आपत्तिजनक वीडियो शेयर किए थे या नहीं। पंजाब पुलिस को सैन्यकर्मी संजीव के पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं।

जिस समय आरोपी लड़की जोकि एमबीए की छात्र है से हॉस्टल का मैनेजर पूछताछ कर रहा था ,उस समय संजीव सिंह ने लड़की के मोबाइल प् व्हाट्सएप मैसेज भेजा था। इस बारे में लड़की की व्हाट्सएप चैट खंगालने के बाद खुलासा हुआ।

पंजाब पुलिस का ब्यान

पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने बताया,” संजीव सिंह को अरुणाचल से अरेस्ट किया गया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा ,”  सेना , असम और अरुणाचल प्रदेश पुलिस के सहयोग से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले में एक अहम खुलासा हुआ है। आरोपी जवान संजीव सिंह को सेला दर्रे के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसे मोहाली कोर्ट में पेशी के लिए बोमडिला मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट से ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। संदेह है कि वह छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। “

Exit mobile version