Shahrukh Khan: जवान में शाहरुख खान के एक या दो नहीं बल्कि 5 अलग-अलग चेहरे दिखने वाले है। हाल ही में जवान का नया मोशन पोस्टर सामने आया है।
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की अपकमिंग मूवी जवान (Jawan) का फैंस बेसब्री से इन्तजार कर रहे है। बीते दिनों ही इस मूवी का प्रीव्यू रिलीज हुआ था, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई थी। वहीं इस प्रीव्यू के बाद से ही फैंस ये जानने के लिए उत्सुक कि इस फिल्म में शाहरुख के कितने अवतार देखने को मिलेंगे। वहीं इसी बीच जवान का नया मोशन पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में शाहरुख के एक या दो नहीं बल्कि 5 अलग अलग चेहरे देखने को मिल रहे है।
जवान में दिखेंगे Shahrukh Khan के 5 अलग-अलग लुक
दरअसल हाल ही में शाहरुख खान ने जवान का नया मोशन पोस्टर शेयर किया। है। इस पोस्टर में शाहरुख 5 अलग अलग लुक्स में नजर आ रहे है। इस पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में उनके हर एक चेहरे के पीछे एक नया मकसद होगा। इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए किंग खान ने दमदार कैप्शन लिखा है।
शाहरुख ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘ये तो शुरूवात है…न्याय के अनेक चेहरे…ये तीर है…अभी ढाल बाकि है…ये अंत है अभी काल बाकि है…ये पूछता है खुद से कुछ…अभी जवाब बाकि है।’
कब रिलीज होगी जवान ?
बता दे कि जवान का निर्देशन एटली ने किया है। जबकि यह फिल्म गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियमणि, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और सान्या मल्होत्रा भी नजर आएँगे। इसके अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी कैमियो रोल है। यह फिल्म 7 सितम्बर 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलगु और तमिल भाषा में रिलीज के लिए तैयार है।