Site icon www.4Pillar.news

शाहरुख खान ने बेटी सुहाना खान को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, अनदेखा वीडियो शेयर कर कहा- ‘लव यू बेबी’

शाहरुख खान ने बेटी सुहाना खान को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, अनदेखा वीडियो शेयर कर कहा- 'लव यू बेबी'

शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना खान के बर्थडे पर एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ किंग खान ने अपनी लाड़ली के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आज 22 मई को अपना 23वां बर्थडे मना रही है। सुहाना के बर्थडे पर उनके चाहने वाले उन्हें बधाइयां दे  रहे है। वहीं अब सुहाना के पिता शाहरुख खान ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। शाहरुख ने अपनी बेटी के बर्थडे पर उनके एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुहाना काफी खुश लग रही है। वहीं वीडियो के साथ किंग खान ने अपनी बेटी के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।

शाहरुख ने खास अंदाज में किया बेटी को बर्थड़े विश

शाहरुख खान ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें सुहाना स्केट्स पहने गोल-गोल घूमते हुए नजर आ रही है। इस दौरान उनके चेहरे पर ख़ुशी देखने लायक है। लुक की बात करें तो सुहाना इस दौरान ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लू जींस पहने नजर आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। इस प्यारे से वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख ने अपनी लाड़ली बेटी को बर्थडे विश किया है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, ‘आज आपको हमेशा के लिए खुश करने का दिन है… लव यू बेबी।’

सुहाना खान ने किया ये कमेंट

सुहाना खान ने भी अपने पिता शाहरुख खान के इस पोस्ट पर कमेंट किया है। सुहाना ने लिखा, ‘आपको ढेर सारा प्यार करती हूँ।’ वहीं शाहरुख के इस पोस्ट पर ढेरो फैंस ने कमेंट कर सुहाना को बर्थडे विश किया है।

इस फिल्म में नजर आएंगी सुहाना खान

बता दे कि सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। वे जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चिज’ में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालाँकि अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है।

Exit mobile version