Pension Holders News: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बताया गया कि DA में कब वृद्धि होगी।
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत ( DA & DR) में तीन फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। यह बढ़ोतरी जुलाई 2023 से लागू होगी। सरकार ने इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में कब वृद्धि होगी ? ये सवाल हर केंद्रीय कर्मचारी के मन में है। आइए, जानते हैं DA, DR में कब तक बढ़ोतरी होगी।
कर्मचारियों और पेंशन धारकों को डीए और डीआर महंगाई से राहत देने के लिए दिया जाता है। महंगाई भत्ते में वृद्धि हर छह माह के आंकड़ों के आधार पर की जाती है। डीए, डीआर में वृद्धि सातवें वेतन आयोग के फार्मूले के आधार पर की जाती है।
कई मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि महंगाई भत्ते में वृद्धि सितंबर महीने में की जाएगी। AICPI-IW जून डाटा के अनुसार, महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, इस बारे में फैसला केंद्र सरकार लेगी।
अगर केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है तो यह 42 फीसदी से बढ़कर 45 फीसदी हो जाएगा। जिसका फायदा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों को मिलेगा।
महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का सीधा लाभ एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को मिलेगा। सरकार ने पिछली बार जनवरी महीने में महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया था। अब अगर तीन प्रतिशत की वृद्धि होती है तो यह 45 फीसदी हो जाएगा।
Published on: Aug 26, 2023 at 11:25
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More