उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से हैरान करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। जहां। अपनी शादी के दिन ही दुल्हन बीमारी का बहाना बनाकर अपने पति को अस्पताल ले गई और रास्ते में प्रेमी से पिटवा कर भाग गई।
यूपी मिर्जापुर में नवविवाहित दुल्हन ने ससुराल में आते ही बीमारी का बहाना रचा और पति को अस्पताल में दवाई दिलाने के बहाने ले गई। रास्ते में प्रेमी संग फरार हो गई। यह घटना मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र की है। जैसे ही गांव में इस बात की भनक लगी तो लोगों में हड़कंप मच गया। गांव की रहने वाली लड़की की शादी पड़ोसी गांव के एक युवक से हुई थी। लेकिन दुल्हन किसी और के साथ प्यार में थी।
नवविवाहित लड़की की शादी रामपुरा के रेक्सा गांव में पुरानी मंदिर में मंगलवार को पूरे हिंदी रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। विदाई के बाद दुल्हन जैसे ही अपने ससुराल पहुंची ।उसने बीमारी का बहाना बनाया। तबीयत खराब होने की बात सुनकर उसका पति उसको डॉक्टर को दिखाने के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर कर पहुंचा। लेकिन दुल्हन ने बिना इलाज कराए पति के साथ अपने मायके जाने की बात कही।
रास्ते में उसका प्रेमी अपने दोस्तों के साथ घात लगा कर बैठा हुआ था और दोनों का इंतजार कर रहा था। दोनों जैसे ही कुछ दूरी पर पहुंचे दुल्हन के प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके पति की जमकर पिटाई की। पति को घायल हालत में रास्ते में छोड़कर दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पीड़ित पति ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की है। वही पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
इस मामले में सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि दुल्हन ने पहले तो परिवार की मर्जी के अनुसार शादी की और फिर फिल्मी अंदाज में पूरा ड्रामा रच दिया। शादी के दिन ही बीमारी का बहाना बनाया और घर से निकल गई। पति को चकमा देकर वह अपने प्रेमी के साथ भागने में सफल हो गई। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More