Site icon 4PILLAR.NEWS

अनमोल बिश्नोई पर NIA ने रखा 10 लाख का इनाम पर NIA ने रखा 10 लाख का इनाम, 18 मामलों में है वांटेड

NIA Anmol: अनमोल बिश्नोई पर NIA ने रखा 10 लाख का इनाम

Anmol NIA: अनमोल बिश्नोई जांच एजेंसी NIA ने लॉरेंस बिश्नोई के भाई Anmol Bishnoi पर Rs 10 लाख का इनाम रखा है। अनमोल उर्फ़ भानु पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी आरोपी है।

Anmol NIA: अनमोल बिश्नोई पर NIA का शिकंजा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA शिकंजा कसती जा रही है। जांच एजेंसी ने पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धहु मूसेवाला की हत्या में शामिल आरोपी अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख का इनाम रखा है। अनमोल कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। एनआईए ने 2023 में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

अनमोल बिश्नोई मूसेवाला हत्याकांड में शामिल है

जांच एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अनमोल बिश्नोई फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भाग गया था। वह विदेशों में भी अपने ठिकाने बदलता रहता है। पिछले साल उसे केन्या में देखा गया था। अब वह कनाडा में देखा गया।

अनमोल बिश्नोई के खिलाफ 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह 2021 में जोधपुर जेल से जमानत पर रिहा हुआ था।

अनमोल बिश्नोईi ने ली थी सलमान खान के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी

सलमान खान के घर पर पिछले दिनों जो फायरिंग हुई थी, उसकी जिम्मेदारी भी अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi) ने ली थी। हाल में दशहरा के दिन एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी भी अनमोल बिश्नोई ने ली थी। अब राष्ट्रीय जाँच एजेंसी NIA अनमोल पर शिकंजा कसती जा रही है।

बता दे, लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। कहा जाता है कि लॉरेंस बिश्नोई जेल से ही अपना गैंग ऑपरेट कर रहा है। लॉरेंस ने देशभर में 700 शूटर तैयार किए हुए हैं। ये जानकारी हाल ही में बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोप में पकड़े गए एक शूटर ने दी थी।

ये भी पढ़ें, कौन है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जो जेल में बैठकर चला रहा है गिरोह

अनमोल बिश्नोई चला रहा है लॉरेंस का गैंग

कहा जाता है कि लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद होने के कारण उसके गैंग को उसका खासमखास गोल्डी बराड़ और उसका भाई अनमोल विदेशों से ऑपरेट कर रहे हैं। दोनों के खिलाफ एनआईए ने चार्जशीट दाखिल की हुई है। हालांकि, लॉरेंस के दाएं और बाएं हाथ कहे जाने वाले अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बराड़ जांच एजेंसियों और सुरक्षा एजेंसियों की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं।

Exit mobile version