4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Nirbhaya Justice: आखिरकार 7 साल बाद निर्भया के दोषियों लटकाया गया फांसी पर

निर्भया गैंगरेप और हत्या के चारों दोषियों अक्षय मुकेश पवन और विनय को आज सुबह साढ़े पांच बजे फांसी पर लटका दिया गया है। इस केस में कोर्ट की तरफ से कई बार फांसी की सजा सुनाई गई लेकिन दोषी क़ानूनी दाँव पेंच से बच जाते थे। आज सात साल से भी अधिक समय बाद दोषियों को फांसी पर लटकाया गया।

दिल्ली की निर्भया गैंगरेप और हत्या के चारों दोषियों को आज 7 साल 3 महीने 4 दिन के लंबे समय के बाद आखिरकार फांसी के फंदे पर झूलना पड़ा। इससे पहले दोषियों को कोर्ट ने कई बार फांसी की सजा सुनाई लेकिन उनके वकील एपी सिंह उनको हर बार क़ानूनी प्रक्रिया का फायदा उठा कर बचाने में सफल रहे।

दोषियों को बचाने के लिए उनके वकील ने कई बार राष्ट्रपति को दया याचिका भेजी और अदालत में पुनर्विचार याचिका दायर की ,लेकिन कानून के लंबे हाथों से बचाने में सफल नहीं हुए। हालांकि क़ानूनी प्रक्रिया का फायदा उठा कर केस को इतना लंबा खींचने में कामयाब ज़रूर रहे।

Nirbhaya की मां आशा देवी की प्रतिक्रिया

निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने पर उनकी मां आशा देवी ने मीडिया से बातचीत में कहा,” आज का दिन हमारी बच्चियों के नाम ,हमारे महिलाओं के लिए। देर से ही सही लेकिन न्याय मिला। हमारी न्यायायिक व्यवस्था और अदालतों को धन्यवाद। जिस तरह से इस केस में एक के बाद के याचिका डाली गई ,हमारे कानून की खामियां सामने आई। आज उसी संविधान पर सवाल उठ रहे थे। लेकिन फिर भी हमारी बच्चियों को न्याय मिला। हमारी बच्ची इस दुनिया में नहीं आने वाली। निर्भया को इंसाफ मिला। लेकिन आगे भी इस लड़ाई को जारी रखेंगे। हम लड़ते रहेंगे ताकि दोबारा कोई निर्भया केस न हो।”

Nirbhaya के दोषियों को साढ़े चार बजे उठाया गया

जेल की कंडम सेल में लाए गए चारों दोषियों को सुबह साढ़े चार बजे उठाया गया। अक्षय ,विनय मुकेश और नाम के ये चारों दोषी जेल नंबर तीन की अलग-अलग कंडम सेल में बंद थे। दोषियों को कंडम सेल में फांसी से कुछ दिन पहले लाया जाता है। इस सेल में दोषी 24 घंटे अन्य कैदियों से अलग रहकर निगरानी में रहते हैं।

पवन जल्लाद ने दी फांसी

जेल नियमावली के अनुसार ,चारों कैदियों के लिए फांसी के दो अलग-अलग तख्ते बनाए गए। एक तख्ते पर दो और दूसरे पर दो कैदियों को फांसी दी गई। नियम के अनुसार पवन जल्लाद द्वारा फांसी का लिवर खींचने के आधे घंटे बाद  तक चारों फंदे पर झूलते रहे। जिसके बाद मेडिकल टीम ने चारों को मृत घोषित किया। उसके बाद उनके शवों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टमके लिए भेज दिया गया।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *